फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा: मुंबई से आए परिवार के दो सदस्यों में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि, तीन की आई थी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

Sat, 08 Jan 2022 03:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर से लोगों को चिंता में डाल दिया है। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के फैलने की रफ्तार बहुत अधिक है, जिससे चिंता और अधिक बढ़ गई है। 
विज्ञापन
Omicron - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सिरसा शहर के हुडा सेक्टर में करीब दो सप्ताह पहले मुंबई से सिरसा आए एक ही परिवार के तीन सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए थे। शनिवार को इनमें से दो में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई है। मरीजों को पहले ही होम आइसोलेट किया गया था।

विज्ञापन


अब इन मरीजों के संपर्क में आए अन्य सदस्यों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे जाएंगे। मुंबई से परिवार के तीन सदस्य सिरसा में अपने परिजनों से मिलने के आए हुए थे। सिरसा में पहली बार एक साथ दो कोरोना मरीजों में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई है।

हुडा सेक्टर निवासी बुजुर्ग का बेटा मुंबई में अपने परिवार के साथ रहता था। जिसके बाद परिवार के तीन सदस्य सिरसा में अपने माता पिता से मिलने के लिए आए थे। तीनों कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद विभाग की ओर से उक्त तीनों मरीजों के सैंपल ओमिक्रॉन वैरिएंट की जांच के लिए भेजे गए थे। जिसके बाद अब परिवार के दो मरीजों में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई है। विभाग की ओर से उक्त दोनों मरीजों के संपर्क में आए लोगों के दोबारा से सैंपल लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें