फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नुहियांवाली की विपुल ने जेईई मेन्स में पाए 99.6 परसेंटाइल

Wed, 12 Feb 2025 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विपुल गोदारा।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ओढां। एनटीए की ओर से घोषित जेईई मेन्स 2025 के परीक्षा परिणामों में ओढां खंड के गांव नुहियांवाली निवासी छात्रा विपुल गोदारा ने 99.6 परसेंटाइल प्राप्त किए हैं। इस उपलब्धि पर विपुल व उसके परिवारजनों को बधाइयां मिल रही हैं। विपुल मध्यमवर्गीय किसान परिवार से है। उसके पिता विजेंद्र गोदारा खेतीबाड़ी करते हैं जबकि मां सुमन गोदारा गृहिणी हैं।
विज्ञापन

विपुल ने 12वीं तक की शिक्षा माता हरकी देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ओढां से प्राप्त की। इसके बाद उसने दो वर्ष तक सीकर में रहकर जेईई की तैयारी की। विपुल के पिता विजेंद्र गोदारा ने बताया कि विपुल दिन में 18 घंटे तक पढ़ाई करती है। विपुल ने बताया कि उसका लक्ष्य कंप्यूटर साइंस इंजीनियर बनना है। इसके लिए वह मेहनत कर रही है। इस उपलब्धि पर माता हरकी देवी शिक्षण संस्थान ओढां की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. कुलदीप कौर आनंद ने विपुल को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें