शिविर में उपस्थित स्वयंसेवक छात्राएं व प्रभारी।
रानियां। राजकीय कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. बंता सिंह भोला ने की। जिसमें इकाई की स्वयंसेविकाओं द्वारा सामूहिक रूप से महाविद्यालय परिसर की सफाई की गई।
इस सफाई अभियान के दौरान स्वयंसेविकाओं ने कक्षाओं, लाइब्रेरी, मल्टीपरपस हॉल, सेमिनार हॉल व लैब की विशेष रूप से सफाई की। अभियान के दौरान मैदान में उगी अनावश्यक घास, खरपतवार और सूखी घास, कंकर पत्थरों को निकाल कर पेड़-पौधों तथा गमलों को पानी दिया गया। शिविर में सभी स्वयंसेवकों ने पूरे दिन अभियान में कार्य कर राष्ट्रीय सेवा योजना गीत के साथ कैंप का समापन किया।
इस दौरान एनएसएस प्रभारी डाॅ. बंता सिंह भोला ने स्वयंसेविकाओं का धन्यवाद करते हुए मिलजुल कर कार्य करने, अपने आस-पड़ोस की साफ-सफाई रखने, भाईचारे की भावना को बल देने तथा अपने आस पास के लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डाॅ. बंता सिंह भोला व इकाई की स्वयंसेवक छात्राएं मौजूद रही।