फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बिशना मल जैन सरस्वती विद्या मंदिर में आशीर्वाद समारोह का हुआ आयोजन

Sat, 08 Feb 2025 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
कालांवाली। बिशना मल जैन सरस्वती विद्या मंदिर कालांवाली में आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्कूल प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा की देखरेख में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा ने रिबन काटकर और मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कक्षा नौवीं के विद्यार्थियों ने कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विदाई दी और उपहार भेंट किए। कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों ने अपने कनिष्ठ विद्यार्थियों को पूरा ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान कई प्रकार के सांस्कृतिक व मनोरंजक गतिविधियां प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा व प्रबंधक सुभाष अरोड़ा ने बताया कि शिक्षित व्यक्ति ही सभ्य नागरिक बनकर राष्ट्र की सेवा कर सकता है। विदाई पार्टी में विद्यार्थियों ने जमकर नृत्य किया और अपने सीनियर्स के प्रति अपने भावों को प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें