सिरसा में सड़क सुरक्षा के लिए लगाए गए प्रशिक्षण शिविर में विद्याथीZ।
सिरसा। नेशनल कॉलेज ऑफ एजुकेशन में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर में शुक्रवार को ट्रैफिक सुरक्षा और स्वास्थ्य जागरूकता पर फोकस किया गया। शिविर की अध्यक्षता डॉ. पूनम मंगलानी ने की। इस दिन की शुरुआत योगासन, प्राणायाम और ध्यान से हुई। जिसमें छात्रों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और मानसिक शांति बनाए रखने का संदेश फैलाया। इसके अलावा, छात्रों ने लक्षगीत का सामूहिक गायन किया, जिससे सामूहिकता और टीम भावना को बढ़ावा मिला।
सिविल एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता के तहत सभी स्वयंसेवकों ने ट्रैफिक पुलिस थाना सिरसा का दौरा करवाया गया। वहां एसएचओ सुखदेव सिंह ने छात्रों को सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक नियमों, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व तथा नशे में वाहन चलाने के खतरों पर व्याख्यान दिया। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस टीम के सौरभ कुमार ने छात्रों को भूमनशाह चौक और सांगवान चौक पर सेफ्टी जैकेट पहनाकर व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया।
शिविर के दौरान रोड सेफ्टी गतिविधियों का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन गतिविधियों का उद्देश्य छात्रों में अनुशासन, टीमवर्क और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था। एनएसएस शिविर का यह दिन छात्रों को न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व से अवगत कराता है, बल्कि उन्हें नियमों का पालन करने और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा भी देता है। यह कार्यक्रम एनएसएस प्रभारी मीनू वर्मा के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।