फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नहरों में 8 के बजाय 16 दिन छोड़ा जाएगा पानी, मिलेगी राहत

विज्ञापन
नहरी पानी का समय बदले जाने के बाद शेरांवाली नहर में बहता पानी। संवाद - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। गर्मी बढ़ने के साथ ही शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में पानी किल्लत से लोग परेशानी झेल रहे हैं। अब लोगों को राहत देने के लिए बीबीएमबी (भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड) की बैठक में नहरों में आठ के बजाय 16 दिनों तक नहरों में पानी छोड़ने का निर्णय लिया है, ताकि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के जलघरों में पानी का पर्याप्त भंडारण हो सके।
विज्ञापन

जिले की नहरों में पानी के लिए विभाग की ओर से तीन ग्रुपों बना रखे थे। इसके मुताबिक आठ दिन पानी चलता था फिर 16 दिन के लिए नहरबंदी रहती थी, फिर इसके बाद आठ दिन के लिए पानी छोड़ा जाता था। इसके चलते शहर और ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल किल्लत बनी रहती थी, क्योंकि सिर्फ आठ दिन नहर चलने से जलघरों के टैंक में पर्याप्त मात्रा में पानी का स्टॉक नहीं हो पाता। अब विभाग में इसको बदले हुए नहरों में दो ग्रुपों में पानी चलाने का निर्णय लिया है। इसके मुताबिक अब नहरों में आठ के बजाय 16 दिन पानी चलाया जाएगा और फिर 16 नहर बंद रहेगी।
किसानों को मिलेगी राहत
नहरों में पानी बढ़ने के कारण किसान वर्ग को काफी राहत मिलेगी। खेतों में नरमे की बिजाई चल रही है। समय पर पानी उपलब्ध नहीं होने के कारण किसान भी चिंतित नजर आ रहे थे। इसके लिए किसान नहरों में पानी का समय बढ़ाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

शहर में एक समय हो रही सप्लाई, 14 मई तक पंजुआना नहर में छोड़ा जाएगा पानी
शहर की जलघर डिग्गियों में पेयजल का स्तर काफी नीचे चला गया है। जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की ओर से एक समय पेयजल सप्लाई दी जा रही है। लोग 700 से 800 रुपये लगाकर पानी का टैंकर मंगवाने को मजबूर हैं। इसके अलावा कई ट्यूबवेल से पेयजल सप्लाई की जा रही है। वहां पर बिजली कट के चलते समय पर आपूर्ति नहीं हो रही है। विभाग की ओर से करीब एक घंटे की पेयजल कटौती कर राशनिंग की जा रही है। पंजुआना नहर में 14 मई तक पानी छोड़ा जायेगा, तब तक यह स्थिति जारी रहने की संभावना जताई जा रही है।
अब नहरों को 16 दिन चलाकर 16 दिन बंद रखा जा रहा है। बिजाई के समय को देखते हुए व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। नहरों में पानी कितने समय तक चलाया जाना है यह बीवीएमबी की बैठक में तय होता है। - धर्मपाल, एक्सईएन, सिंचाई विभाग सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें