फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बाजारों में अब एक समय ही होगी सफाई, दिन में पांच घंटे काम करेंगे नगर परिषद के सफाई कर्मचारी

Sat, 08 Jun 2024 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने लू के चलते एक वक्त ही काम करने की घोषणा कर दी है। ऐसे में बाजारों में सफाई करने वाले नगर परिषद के 195 कर्मचारी अब सुबह एक वक्त ही सफाई करेंगे। इसको लेकर नगर परिषद प्रशासन को यूनियन ने पत्र भेजा है। जिसे मुख्य सफाई निरीक्षक ने प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन

ऐसे में शनिवार से शहर के मुख्य बाजारों में सुबह पांच बजे से लेकर 10 बजे तक ही नगर परिषद के कर्मचारी सफाई करेंगे। अधिकारियों के अनुसार नगर परिषद के पास शहर के मुख्य बाजारों का एरिया है। अन्य एरिया दो सफाई एजेंसियों को दिए हुए हैं और वह नियमित रूप से सफाई करेगी।
किसी प्रकार की कोई परेशानी आमजन को नहीं होगी। मौजूदा समय में बाजारों में सुबह और शाम के समय सफाई होती थी। लेकिन कर्मचारियों ने गर्मी के चलते एक वक्त सफाई करने की मांग रखी है। क्योंकि कई कर्मचारी इस गर्मी में बीमार हो चुके हैं। ऐसे में उनके स्वास्थ्य को देखते हुए यूनियन ने लिखित में समय घटाने की मांग की थी।
विज्ञापन


50 डिग्री पहुंच गया था अधिकतम तापमान

10 दिन पहले शहर का अधिकतम तापमान प्रदेश में सबसे ऊपर चल रहा था। वहीं रात्रि तापमान 30 डिग्री को पार कर गया था। ऐसे में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे के बीच काम करना मुश्किल हो गया था और लू के कारण बीमार होने का खतरा बढ़ गया था। वहीं सफाई कर्मचारियों की शाम की ड्यूटी दोपहर तीन बजे से सात बजे तक थी। इस दौरान कई कर्मचारी बीमार हो गए थे। कर्मचारियों ने यूनियन प्रधान को इस बारे में अवगत करवाया। जिसके बाद यूनियन ने कर्मचारियों का ड्यूटी टाइम एक वक्त का करने की बात कही।
-


नगर परिषद के पास ये है शहर का क्षेत्र
रानियां बाजार, हिसारिया बाजार, रोडी बाजार, जनता भवन रोड एरिया, नोहरिया बाजार, भादरा बाजार, सदर बाजार, मीना बाजार, पालिका बाजार आदि बाजारों में नगर परिषद के कर्मचारी सफाई करते हैं।



नगर परिषद की सफाई कर्मचारी यूनियन की ओर से एक वक्त काम करने की मांग की गई है। जो गर्मी के मौसम में जायज है। इसी को ध्यान में रखते हुए अब नगर परिषद के 195 कर्मचारी सुबह के वक्त शहर में सफाई करेंगे।
विज्ञापन

जयवीर सिंह ,मुख्य सफाई निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें