सिरसा के बस स्टैंड पर आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थी को हैप्पी कार्ड वितरित करते बिजली मंत्री रण
सिरसा / डबवाली। बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने शुक्रवार को स्थानीय बस स्टैंड पर लाभार्थियों को हैप्पी कार्ड वितरित किए। इस दौरान 3308 लाभार्थियों को कार्ड वितरित किए गए। जिला में योजना के लिए 51,677 लाभार्थियों ने आवेदन किया है। पात्र परिवार योजना से जुड़कर इसका लाभ उठा सकते हैं।
इस अवसर पर लाभार्थियों को संबोधित करते हुए बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि गरीब परिवार समाज की मुख्यधारा से जुड़े और उन्हें समाज में खुद की हिस्सेदारी का अहसास हो, इसके लिए सरकार अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत निरंतर योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है।
जिलास्तरीय कार्यक्रम में उपायुक्त आरके सिंह, जीएम रोडवेज नवनीत, पूर्व चेयरमैन जगदीश चोपड़ा, डीआईओ सिकंदर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर करनाल में आयोजित राज्य स्तरीय हैप्पी कार्ड वितरण समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह के संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया।
उपायुक्त आरके सिंह ने कहा कि किसी भी देश या प्रदेश का परिवहन ढांचा उसके विकास की धुरी होता है। हरियाणा रोडवेज विभिन्न श्रेणी के लोगों को निशुल्क यात्रा करने का अवसर देता है। अब इसी कड़ी में गरीब परिवारों को भी हैप्पी योजना रोडवेज की बसों में नि:शुल्क यात्रा का अवसर देगी।