फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब असहाय बुजुर्गों तक भोजन पहुंचाएगा हरिभोजन बैंक

विज्ञापन
अमीर चावला सम्मानित करते हुए। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
जरूरतमंदों को भोजन कराने की दिशा में काम कर रहे हरिभोजन बैंक के दो वर्ष पूर्ण होने पर अन्नपूर्णा चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने एक कार्यक्रम आयोजित कर बैंक के पिछले दो वर्षों द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की समीक्षा कर संतोष जताया।
विज्ञापन

आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्थापक मंडल सदस्यों में अमीर चावला व रामकृष्ण गोयल शामिल हुए और संस्था द्वारा किए गए जा रहे कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। इस दौरान संस्थापक सदस्य रामकृष्ण गोयल ने आमजन से आह्वान किया कि वे अपने परिवार में होने वाले किसी भी वैवाहिक वर्षगांठ, जन्मदिन, पूर्वजों के निमित्त किए जाने वाले कार्यक्रमों के तहत यहां जरूरतमंदों को भोजन खिला सकते हैं। इसके अलावा अपनी श्रद्धानुसार बैंक में दान भी दे सकते हैं। इस दौरान संस्थापक रामकृष्ण गोयल ने बैंक की ओर से नवीन योजना भी संचालित करने का निर्णय लिया। जिसमें उन बड़े बुजुर्गों के घरों तक टिफिन पहुंचाएं जाएंगे जिन्हें किन्हीं कारणवश उनकी संतानों ने अकेला छोड़ दिया है। रामकृष्ण गोयल ने कहा कि बैंक में जरूरतमंदों को भोजन कराने के साथ-साथ उनके ट्रस्ट का सामाजिक दायित्व यह भी है कि वे हर उस परिवार तक पहुंचे जहां भोजन का संकट है। उन्होंने ट्रस्ट की ओर से अपने इस संकल्प को जन सहयोग से हर कीमत पर पूरा करने की बात कही। ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों व दानदाताओं ने रामकृष्ण गोयल व प्रवीण महीपाल की योजना व भावना की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। बाद में ट्रस्ट की ओर से अपने सभी दानदाताओं को भोजन कराकर उन्हें अमीर चावला द्वारा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान संजय गर्ग, मक्खन लाल गोयल, नरेश सेठी, सुमन मित्तल, महेश दड़ौलिया, रमन मित्तल, सुरेंद्र बडोपलिया, डिंपी आरेवाला, कृष्ण कंबोज व राकेश कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें