फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अब मां के द्वार आस्था की रेल... कटरा तक बढ़ा साबरमती-जम्मू तवी एक्सप्रेस का सफर

Fri, 14 Aug 2026 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली। माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की राह अब और आसान होगी। रेलवे बोर्ड ने 19223/19224 साबरमती-जम्मू तवी एक्सप्रेस को श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक विस्तारित करने की मंजूरी दे दी है। इससे यात्रियों को जम्मू तवी से कटरा जाने के लिए ट्रेन बदलने या अलग साधन की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड के निदेशक संजय आर. नीलम ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। विस्तारित सेवा अग्रिम आरक्षण अवधि के तहत लागू होगी। जरूरत पड़ने पर पहली सेवा उद्घाटन विशेष गाड़ी के रूप में भी चलाई जा सकती है। इसके बाद नियमित संचालन निर्धारित समय और रेक के अनुसार होगा। विस्तारित मार्ग में एमसीटीएम उधमपुर स्टेशन पर ट्रेन का व्यावसायिक ठहराव रहेगा।
ट्रेन के कटरा तक विस्तार से हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के श्रद्धालुओं को विशेष लाभ मिलेगा। अब वैष्णो देवी यात्रा के दौरान जम्मू तवी से कटरा तक अलग से साधन की व्यवस्था करने की जरूरत नहीं होगी। रेलवे ने संबंधित अधिकारियों को नई समय-सारिणी का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

बठिंडा में अब सुबह पहुंचेगी ट्रेन
नई समय-सारिणी के अनुसार गाड़ी संख्या 19223 साबरमती से चलकर बठिंडा स्टेशन पर सुबह 6:05 बजे पहुंचेगी और पांच मिनट बाद 6:10 बजे कटरा के लिए रवाना होगी। पहले यह ट्रेन बठिंडा में सुबह 7:30 बजे पहुंचती थी और 7:45 बजे रवाना होती थी। ट्रेन जम्मू तवी स्टेशन पर दोपहर 3:30 बजे पहुंचेगी और 3:35 बजे रवाना होकर शाम 6:55 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 19224 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा से सुबह 4:50 बजे साबरमती के लिए रवाना होगी। ट्रेन सुबह 7:35 बजे जम्मू तवी पहुंचेगी और 7:40 बजे आगे के लिए रवाना होगी। बठिंडा स्टेशन पर ट्रेन शाम 6:25 बजे पहुंचेगी और 6:35 बजे साबरमती के लिए रवाना होगी। साबरमती पहुंचने का समय अगले दिन दोपहर 2:05 बजे निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें