फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली मंत्री आवास से नहीं आया खाना और पानी, विरोध जताते हुए फूंका पुतला

विज्ञापन
सिनों का दो दिवसीय धरना समाप्त होने के बाद अनशन पर बैठे किसानों का अनशन खुलवाते हुए। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। बिजली मंत्री आवास के बाहर शुक्रवार को किसानों का दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। इस दौरान तीन किसानों ने दो दिन के लिए अनशन रख बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह के घर से आने वाले खाने और पानी का सेवन करने का ही फैसला लिया। लेकिन दूसरे दिन भी किसानों के लिए बिजली मंत्री आवास से कुछ भी खाद्य व पेय पदार्थ नहीं पहुंच पाया। जिसके विरोध में किसानों ने शाम पांच बजे बाबा भूमण शाह चौक पर बिजली मंत्री का पुतला फूंका।
विज्ञापन

वहीं धरने स्थल पर पहुंचे किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि किसानों की जमीन को सरकार हड़प कर बड़े घरानों को देना चाहती है। जबकि इस जमीन को किसानों ने खुद के इस्तेमाल के लिए छोड़ा था। वहीं किसानों ने बिजली मंत्री के निजी सचिव जगसीर सिंह को मांग पत्र सौंपकर धरना स्थगित कर दिया।
शुक्रवार को भी बिजली मंत्री आवास के पास किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा है। खराब फसलों का मुआवजा जारी करवाने, शामलात देह व जुमला मुस्तरका मालकान के विरोध में सहित अन्य मांगों को लेकर चढ़ूनी ग्रुप और बीकेई के किसानों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए बिजली मंत्री आवास का घेराव किए जाने का निर्णय लिया। जिसके बाद किसानों ने प्रदर्शन करते हुए बाबा भूमण शाह चौक पर पहुंचे और इसके बाद बिजली मंत्री के आवास के बाहर धरना दे दिया। शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन चढूनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह चढूनी भी धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार शामलात दे वह जुमला मुश्तरका के नाम पर लोगों को अंधेरे में रख रही है। बीते 100 वर्षों से किसानों की ही वह जमीन है। किसानों ने साझा काम करने के लिए गांवों में जमीन को छोड़ दिया था। जिसमें पशुओं को चराने और पेड़ लगाने का कार्य किया गया था। लेकिन अब सरकार इस जमीन को भी हड़पना चाहती है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार इस तरह के फैसले को वापस नहीं लेती तो आंदोलन को तेज करने का काम किया जाएगा। वहीं यूनियन के प्रधान सिकंदर सिंह रोड़ी, जगविंद्र सिंह माता के नेतृत्व में बैठे सभी अनशनकारियों का अनशन तुड़वाया। इस मौके पर यूनियन के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

बाबा भूमणशाह चौक पर बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिहं का पुतला फूकंकर नारेबाजी करते किसान।- फोटो : Sirsa

मंत्री रणजीत सिहं के निजी सहायक को ज्ञापन देते किसान। - फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें