फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: खुईयांनेपालपुर में नौ तोले सोना व हजारों की नकदी चुराई

विज्ञापन
ओढ़ां। मौके पर परिजनों से मामले की जानकारी लेतीं थाना प्रभारी। (संवाद)
विज्ञापन
ओढां। गांव खुईयांनेपालपुर में शनिवार देर रात को अज्ञात चोर एक घर में घुसकर हजारों रुपये की नकदी व नौ तोला सोना के आभूषण चोरी कर ले गए। सूचना के बाद ओढां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और पीड़ित के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव खुईयांनेपालपुर निवासी किसान हरीश मेहता अपने घर में अपने बेटे व पत्नी के साथ सोया हुए थे।
विज्ञापन

शनिवार देर रात करीब 2:30 बजे जब उनकी पत्नी सुमन की कुछ सामान गिरने की आवाज आने पर नींद खुल गई। उन्होंने आवाज की दिशा में जाकर देखा कि एक व्यक्ति कमरे से बाहर भाग रहा था। शोर मचाए जाने उपरांत परिवार के अन्य सदस्य उठकर चोर के पीछे दौड़े, लेकिन वह भागने होने में कामयाब हो गया।

मकान मालिक हरीश मेहता ने बताया कि वह रात्रि करीब 12:15 बजे खेत से घर आकर सोये थे। उनकी पत्नी बेटे मयंक के साथ दूसरे कमरे में सोई हुई थी। इसके बाद करीब 2:30 बजे उसकी पत्नी को अलमारी से कुछ गिरने की आवाज सुनी तो उसने चोर आने का शोर मचाया। इस पर वह उठकर भागे, लेकिन उससे पहले चोर पीछे के प्लाॅट से भाग गए।
विज्ञापन

हरीश मेहता ने बताया कि उनके बेटे को चोट लगने के चलते उसकी पत्नी सामने वाले कमरे में सो रही थी और कमरे की लाइट भी जल रही थी। फिर भी चोरों ने परिवार के नींद में होने का फायदा उठाकर अलमारी खोली और चोरी कर ले गए। हरीश मेहता ने बताया कि चोर उनके कमरे से सूटकेस व साथ ही पर्स में रखे 3 हजार रुपये की नकदी और उसकी पत्नी के कमरे से 9 तोले सोने के आभूषण व 20 हजार रुपये की नकदी ले गए।
चोर सूटकेस को घर के पीछे खाली जगह में फेंक गए। सूचना के बाद ओढां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिवार से मामले की जानकारी लेते हुए बयान दर्ज किए। पुलिस गांव में विभिन्न जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जांच अधिकारी कमलेश रानी ने बताया कि पुलिस ने मकान मालिक के बयान पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें