फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएस पूरण की मौत के दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करे सरकार : शीशपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। कालांवाली से कांग्रेस विधायक शीशपाल केहरवाला ने बयान जारी करते हुए कहा कि आईपीएस अधिकारी वाई. पूरण कुमार के आत्महत्या मामले में आरोपी सभी अधिकारियों की निष्पक्ष जांच करने और दोषी पाए जाने पर उन्हें कड़ा दंड देने की मांग की है। विधायक ने कहा कि हरियाणा में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी को मरने पर मजबूर करने के जिन अधिकारियों पर गंभीर आरोप हैं, सरकार उनके खिलाफ कोई भी कड़ा कदम उठाने से बच रही है।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी की आईएएस पत्नी बार-बार सरकार से आरोपी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह कर रही है। मगर शासन की उदासीनता सिर चढ़कर बोल रही है। केहरवाला ने कहा कि जब एक आईएएस अधिकारी को ही हरियाणा सरकार से न्याय नहीं मिल रहा तो आम आदमी की न्याय पाने की हैसियत का अंदाजा भी ठीक तरीके से लगाया जा सकता है। विधायक केहरवाला ने कहा कि कांग्रेस प्रताड़ित परिवार के साथ पूरी ताकत के साथ खड़ी है और जब तक संबद्ध परिवार को न्याय नहीं मिलता तब तक परिवार के साथ रहकर पूरी तरह संघर्ष करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें