फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: खुईया मलकाना में रात्रि ठहराव, ग्रामीणों ने अफसरों को गांव में घूमाकर समस्याओं से करवाया अवगत

Thu, 01 May 2025 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा के गांव खुईयामलकाना में ग्रामीणों के साथ गलियों का निरीक्षण करतीं एसपी निकिता खट्टर, एडीस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। डबवाली के गांव खुईया मलकाना में बुधवार रात जिला प्रशासन की ओर से रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन, पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर और एसडीएम अर्पित संगल पहुंचे। ग्रामीणों ने अफसरों को गांव की गलियों में घुमाकर सफाई, पेयजल, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया।

ग्रामीणों ने अधिकारियों को पेयजल आपूर्ति, नहरी पानी की कमी, गली-मोहल्लों में बिजली के पोल और स्ट्रीट लाइट की अनुपलब्धता, स्टेडियम तक पक्के रास्ते की जरूरत, गंदे पानी की निकासी और स्कूल से सटी सड़क की खस्ता हालत जैसी समस्याओं से अवगत कराया। गांव से कुल 40 से अधिक समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखी गईं, जिनमें ज्यादातर बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी थीं। लोगों ने अधिकारियों का आभार जताया कि कम से कम वे गांव की सुध लेने के लिए आए।
विज्ञापन


अधिकारियों ने कई स्थानों पर मौके पर जाकर निरीक्षण किया और संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि समस्याओं का जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाए। एडीसी सरीन ने भरोसा दिलाया कि प्राथमिकता के आधार पर स्थायी समाधान किया जाएगा। इस मौके पर डीएसपी संदीप कुमार, डीएफएससी मुकेश कुमार, कृषि उपनिदेशक डा. सुखदेव सिंह, डीडीपीओ बलजीत सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यवान ढिलोड़, जिला कल्याण अधिकारी राकेश कुमार, रोडवेज टीएम सुधीर कुमार, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता विजय कुमार, बीआरसी सरला देवी, लेखाकार मक्खन सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन




::::::::::::::::::::::::::::::

600 से अधिक ग्रामीणों ने योजनाओं की ली जानकारी

कार्यक्रम से पूर्व गांव में विभिन्न विभागों की ओर से जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए। प्रत्येक स्टॉल पर जिम्मेवार अधिकारी की ड्यूटी निर्धारित की गई थी। वन, शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, मनरेगा, कृषि, बिजली, महिला एवं बाल विकास समेत विभागों ने अपनी योजनाओं की जानकारी दी। लगभग 600 ग्रामीणों ने इन स्टॉलों पर पहुंचकर योजनाओं की जानकारी ली और कई ने मौके पर आवेदन भी भरे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें