फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सिक्योरिटी राशि बढ़ाने के विरोध में एनएफएल डीलरों ने रोष जताया

Sun, 15 Mar 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड (एनएफएल) की ओर से सिक्योरिटी राशि बार-बार बढ़ाने के विरोध में जिले के डीलरों ने जिला उपायुक्त शांतनु शर्मा के माध्यम से रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय भारत सरकार के सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा।
हरमेश सिंह, गौरीशंकर खोथ, अजनीश केनेडी, नत्थूराम, रोहित मोंगा, भीम सिंह, कुलदीप, बजरंग, रमेश कुमार आदि ने बताया कि वे सभी सिरसा जिले में एनएफएल के अधिकृत थोक विक्रेता हैं और कृषि विभाग के नियमों के अनुसार कार्य कर रहे हैं। डीलरों का कहना है कि कंपनी द्वारा लगातार सिक्योरिटी राशि बढ़ाई जा रही है, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पहले यह राशि एक लाख रुपये थी जिसे अब बढ़ाकर दस लाख रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन

डीलरों के अनुसार, क्षेत्र में फसल की स्थिति कमजोर रहने से खाद और कीटनाशक का कारोबार पहले ही प्रभावित है। ऐसे में इतनी बड़ी राशि जमा कराना उनके लिए संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि पहले कंपनी द्वारा क्रेडिट लिमिट के आधार पर खाद की आपूर्ति की जाती थी लेकिन पिछले एक वर्ष से कंपनी नकद भुगतान पर ही माल दे रही है जबकि डीलरों ने पहले ही नकद और बैंक गारंटी जमा कर रखी है।
विज्ञापन

डीलरों ने मांग की कि कंपनी को निर्देश दिए जाएं कि पहले की तरह उनकी निर्धारित लिमिट के अनुसार उधार में खाद की आपूर्ति शुरू की जाए। साथ ही जमा राशि पर ब्याज दिया जाए या उनकी जमा राशि वापस की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें