फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: इलेक्ट्रानिक्स दुकान में लगी आग, सामान जलकर राख

Sun, 15 Mar 2026 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
 दुकान में जलकर राख हुआ सामान हटाते कर्मी। संवाद 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शहर की न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी मार्केट में स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में शुक्रवार रात को आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में लेने लगी। हालांकि, समय पर दमकल विभाग की गाड़ी पहुंचने से बड़ा हादसा टल गया।
शुक्रवार रात करीब 10 बजे मार्केट में स्थित विश्वकर्मा इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया। आसपास के दुकानदारों ने तुरंत इसकी सूचना दुकान मालिक कुलवंत सिंह को दी। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और पास स्थित एक मेडिकल स्टोर तक फैलने लगी, जिससे मार्केट में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

दुकानदारों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही करीब 10 मिनट में दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों और स्थानीय दुकानदारों की मदद से आग बुझाने का काम शुरू किया गया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन

दुकान मालिक कुलवंत सिंह ने बताया कि आग लगने से दुकान में रखा लाखों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक्स सामान जलकर राख हो गया। समय रहते आग पर काबू पा लेने से आसपास की अन्य दुकानों को बड़े नुकसान से बचा लिया गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें