फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा-सिरसा के बीच नई रेलसेवा आठ जून से, दो ट्रेनों को मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से दो नई ट्रेन का संचालन शुरू किया गया है। नई रेलसेवा बठिंडा-अनूपगढ़-बठिंडा व बठिंडा-सिरसा-बठिंडा के बीच संचालित होगी।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 04771 बठिंडा-अनूपगढ़ स्पेशल रेलसेवा 9 जून से प्रतिदिन बठिंडा से 6.40 बजे रवाना होकर 11.55 बजे अनूपगढ़ पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04772 अनूपगढ़-बठिंडा स्पेशल रेल सेवा 9 जून से प्रतिदिन अनूपगढ़ से 12.15 बजे रवाना होकर 17.20 बजे बठिंडा पहुुंचेगी। इस दौरान इस ट्रेन का ठहराव संगत, मंडी डबवाली, ढाबां, संगरिया, हनुमानगढ़, डबलीराठान, पीलीबंगा, सूरतगढ़, सरूपसर, श्रीविजयनगर तथा रामसिंहपुर स्टेेशन पर होगा।
बठिंडा-सिरसा के बीच मिलेगी नई ट्रेन
उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से बठिंडा-सिरसा के बीच नई रेलसेवा शुरू की गई है। जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 04783 बठिंडा-सिरसा स्पेशल रेलसेवा 8 जून से प्रतिदिन बठिंडा से शाम 7.10 बजे रवाना होकर 9.30 बजे सिरसा पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04784 सिरसा-बठिंडा स्पेशल रेलसेवा प्रतिदिन सिरसा से सुबह 7.50 बजे रवाना होकर 10 बजे बठिंडा पहुंचेगी। इस दौरान इस ट्रेन का ठहराव गहरी भागी, शेरगढ़, मनवाला, कोट बख्तू, बंगी निहालसिंह, रामा, रतनगढ़, कनकवाल, कालांवाली, सुखचैन व बड़ागुढ़ा स्टेशन पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें