फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: रानियां गोशाला में 40 लाख रुपये से बनेगा नया शेड

Sun, 04 Oct 2026 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
गौशाला में व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते गौ सेवा आयोग के चेयरमैन रामचंद्र कंबोज।
विज्ञापन
फोटो 33 व 34
विज्ञापन



अध्यक्ष रामचंद्र कंबोज ने श्री गौशाला रानियां का किया निरीक्षण



संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। हरियाणा गो सेवा आयोग के अध्यक्ष रामचंद्र कंबोज ने रविवार को श्री गोशाला एवं नंदीशाला रानियां का निरीक्षण किया। उन्होंने गोशाला में गोवंश के लिए सुविधाओं और चारे की व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान 40 लाख रुपये की लागत से नया शेड बनाने की घोषणा की गई।
रामचंद्र कंबोज ने बताया कि गोशाला कमेटी की अतिरिक्त शेड निर्माण की मांग आयोग ने मंजूर कर ली है। करीब 40 लाख रुपये की लागत से यह शेड बनाया जाएगा। इसका निर्माण कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

कंबोज ने कहा कि गोवंश को बेहतर आश्रय उपलब्ध करवाना आयोग की प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी बताया कि गो सेवा आयोग की ओर से चारे की राशि पहले ही भेजी जा चुकी है। गोपाष्टमी पर दोनों संस्थानों को एक-एक ई-रिक्शा और फॉगिंग मशीन भी मिलेगी।
विज्ञापन


अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं
गोशाला कमेटी सदस्यों ने सौर पैनल लगवाने की मांग रखी। अध्यक्ष कंबोज ने इस मांग को भी मंजूरी दी। उन्होंने कमेटी को अनुमानित लागत तैयार करवाकर आयोग को भेजने के निर्देश दिए। कंबोज ने कहा कि अगले तीन से चार महीनों में बेसहारा गोवंश को गोशालाओं तक पहुंचाने का प्रयास होगा। इस अवसर पर सुरेश सिंगला, कमल बांसल, सतपाल मिढ़ा सहित कई कमेटी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें