फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा नया पंचायत भवन

विज्ञापन
सिरसा बरनाला रोड स्थित जिला पंचायत भवन। संवाद - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। बरनाला रोड स्थित पंचायत भवन के स्थान पर नया भवन बनेगा। पंचायती राज विभाग की ओर से पांच मंजिला इमारत का निर्माण किया जाएगा। इतना ही नहीं विभिन्न विभागों के कार्यालयों को भी यहां शिफ्ट किया जाएगा। सरकार ने मंजूरी दे दी है और टेंडर भी हो चुका है। जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के पास बैठक करने के लिए अभी तक कोई बड़ा हॉल उपलब्ध नहीं है। पंचायत भवन है, लेकिन ये पुराना हो चुका है। ऐसे में योजना तैयार की गई है कि पंचायत भवन की पुरानी इमारत के स्थान पर नया भवन खड़ा किया जाएगा। इस प्रस्ताव को सरकार के पास भेजा गया और मंजूरी मिल गई। इतना ही नहीं फंड भी सरकार की ओर से भेज दिया गया है। अब जल्द काम शुरू होने की उम्मीद है। नया भवन बनने से प्रशासन की ओर से आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रम हो सकेंगे।
एक लाख स्क्वॉयर फीट में बनेगा भवन
इस समय पंचायत भवन में केवल एक बड़ा हॉल है। इसके अलावा पहली मंजिल पर जिला परिषद का कार्यालय है। अब पुरानी इमारत को तोड़कर करीब एक लाख स्क्वॉयर फीट एरिया में नया भवन तैयार होगा। पांच मंजिला इमारत होगी। यहां दो बड़े हॉल होंगे, जिसमें कम से कम 400 लोगों के बैठने की क्षमता होगी। इसके अलावा अलग-अलग तल पर विभिन्न सरकारी कार्यालय संचालित किए जाएंगे। यहां जिला परिषद कार्यालय, चेयरमैन कार्यालय, वाइस चेयरमैन कार्यालय, डीडीपीओ कार्यालय, एक्सईएन कार्यालय शिफ्ट होंगे। अभी ये सभी कार्यालय अलग-अलग स्थानों पर है। इसके बाद पंचायती राज से जुड़े सभी कार्यालय एक स्थान पर होंगे। ग्रामीणों को हर काम के लिए अलग-अलग नहीं भटकना पड़ेगा।
विज्ञापन

टेंडर प्रक्रिया पूरी, जल्द होगा वर्क अलॉट : एक्सईएन
पंचायत भवन की जगह नई पांच मंजिला इमारत बनाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब केवल काम अलॉट करना शेष है। उम्मीद है कि ये काम भी जल्द होगा और इसके बाद तुरंत प्रभाव से निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

गौरव भारद्वाज, एक्सईएन, पंचायती राज, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें