फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मानसिक स्वास्थ्य पर नेहा का पोस्टर सर्वश्रेष्ठ

Thu, 10 Oct 2024 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
​​सिरसा। कार्यकम के तहत पोस्टर बनाकर दिखाते हुए एएनएम प्र​शिक्षण स्कूल के विद्यार्थी व उप​स्थित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के तहत एएनएम प्रशिक्षण स्कूल नागरिक अस्पताल में एक पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता उप सिविल सर्जन मानसिक रोग विशेषज्ञ डाॅ. पंकज शर्मा ने की। प्रतियोगिता में 20 बच्चों ने हिस्सा लिया। इसमें नेहा ने प्रथम स्थान, रितु ने दूसरा स्थान एवं चंद्रकला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं व प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

उप सिविल सर्जन मानसिक रोग विशेषज्ञ डाॅ. पंकज शर्मा ने बताया कि आज पूरे विश्व में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। हमारे समाज में अवसाद जैसी बीमारी काफी बढ़ती जा रही है। इसको लेकर हम सभी को जागरूक रहना चाहिए। आज भी कई जगहों पर मानसिक बीमारी को ओपरी-पराई, माता या पागलपन जैसे समझा जाता है। इन लोग किसी न किसी मानसिक बीमारी के ग्रस्त होते हैं। जिसका उपचार समय पर शुरू करना अत्यंत आवश्यक होता है। हम सभी को उनकी मानसिक बीमारी को देखते हुए उन्हें उपचार में पूरा सहयोग देना चाहिए एवं उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर हमारा मन ठीक होगा, तभी हम अपने शरीर को ठीक रख पाएंगे। जिस प्रकार दूसरी बीमारी में हमें अपने शरीर का ख्याल रखना पड़ता है, ठीक वैसे ही हमें अपने मन को ठीक रखना चाहिए। इसके लिए सभी को योग एवं ध्यान करना चाहिए, अच्छा खान-पान करना चाहिए एवं अपने मन को खुश रखना चाहिए। इस अवसर पर नेत्रदान परामर्शदाता राहुल द्वारा बच्चों को नेत्र संबंधित रोगों एवं नेत्रदान करने के लिए जागरूकता प्रदान की गई। इस दौरान जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के निगरानी एवं मूल्यांकन अधिकारी विक्रम सोनी, कार्यकारी प्रधानाचार्या सुशीला, नर्सिंग अधिकारी कुलदीप कौर एवं शशीबाला आदि पस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें