फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जल की जांच करने गांवों में पहुंची मोबाइल वाटर टेस्टिंग वैन

Thu, 10 Oct 2024 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
ओढ़ा में जल की जांच करने पहुंची मोबाइल वाटर टेस्टिंग वैन । संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ओढां। जल जीवन मिशन के तहत जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से गांव-गांव में मोबाइल वाटर टेस्टिंग वैन भेजकर पानी की जांच करवाई जा रही है। इसी कड़ी में मोबाइल वैन गांव नुहियांवाली, घुकांवाली, पन्नीवाला मोटा, जंडवाला जटान, मलिकपुरा, मिठड़ी, टप्पी व चोरमार खेड़ा में पहुंची। टीम ने गांवों के जल घरों में से पानी के सैंपल लेकर पीएच, टीडीएस, फ्लोराइड, कर बीडीटी, आयरन, हार्डनेस, सल्फेट, नाइट्रेट, जिंक व बैक्टीरिया की जांच की।
विज्ञापन

खंड समन्वयक प्रदीप बैनीवाल ने कहा कि हमारे जीवन में जल का विशेष महत्व है। शुद्ध जल ही हमारे स्वास्थ्य को स्वस्थ रख सकता है। उन्होंने कहा कि हमें ये लाजमी ज्ञात होना चाहिए कि हम जो पानी पी रहे हैं वो गुणवत्तायुक्त है या नहीं। बैनीवाल ने बताया कि लोगों को इसी विषय में जागरूक करने के लिए चलती-फिरती लैब गांव-गांव में घूम रही है। दूर-दराज के क्षेत्र जो रिमोट एरिया में आते हैं, वहां यह वैन सबसे उपयोगी साबित होगी। वहीं आपातकालीन स्थिति पैदा होने पर भी इस वैन को किसी भी क्षेत्र में कुछ समय तक स्टेशन लैब के रूप में स्थापित किया जा सकता है। यह मोबाइल वैन 31 मार्च तक हर गांवों में जा-जाकर जल की गुणवत्ता जांचेगी। इस अवसर पर वैन केमिस्ट उज्ज्वल कुमार, सेवानंद सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें