फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड़ी की कोरोना पीड़ित महिला की रिपोर्ट आई नेगेटिव, जमातियों समेत चार परिवार के सदस्यों को भेजा घर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के रोड़ी की महिला कोरोना पॉजिटिव आने के कारण सिविल अस्पताल में आइसोलेट की गई थी। सोमवार देर रात महिला की रिपोर्ट निगेटिव आ गई। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग असमंजस में पड़ गया कि एक दिन पहले तो इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, लेकिन अब निगेटिव कैसे हो गई। महिला की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बाकी के बचे 23 लोगों को रोड़ी में क्वारंटीन करने के लिए भेज दिया है। जबकि महिला और उसकी तीन माह की बच्ची को सिविल अस्पताल में ही रखा गया है। महिला का आज तीसरी बार सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के सोमवार को होश उड़ गए थे जब जिले की एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली थी। सूचना पाकर विभाग रोड़ी में रह रहे 19 जमातियों तथा छह महिला के परिवार के सदस्यों को सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर सभी के सैंपल जांच के लिए भेज दी थी। जिसमें मंगलवार को रिपोर्ट आई जिसमें 19 जमाती तथा महिला समेत सभी परिवार के सदस्य कोरोना निगेटिव पाए गए। स्वास्थ्य विभाग ने रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद मंगलवार को महिला तथा तीन माह की बच्ची को छोड़कर बाकी सभी 23 लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने रोडवेज की बस में बिठाकर रोड़ी में क्वारंटीन होने के लिए भेज दिया।
निजी तथा सरकारी लैब में क्यों है अंतर
उक्त महिला की जब पहली बार रैंडम सैंपलिंग के दौरान जांच की गई थी तो उस समय उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। सैंपल गुरुग्राम की एक निजी लैब में भेजा गया था, जहां से उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को पुन: महिला का जब सैंपल भेजा तो उसकी रिपोर्ट मंगलवार देर रात निगेटिव आई। जिसके बाद विभाग महिला का आज एक और सैंपल लैब में भेजने की तैयारी में हैं। लेकिन सरकारी तथा निजी लैब की रिपोर्ट में अंतर है। विभाग को इसकी जांच कर सही तरीके से हो रही जांच करवानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। मां तथा बच्ची को छोड़कर सभी जमातियों तथा परिवार के सदस्यों को रोड़ी में क्वारंटाइन कर दिया है।
- डॉ. सुरेंद्र नैन, सीएमओ, सिविल अस्पताल सिरसा।
अभी जमातियों को रोड़ी मस्जिद में ही क्वारंटीन किया गया है। परिवार के सदस्यों को भी क्वारंटीन कर दिया गया है।
-निर्मल नागर, एसडीएम, कालांवाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें