फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: एनसीसी कैडेट की हुई भर्ती प्रक्रिया, 70 विद्यार्थियों ने दिखा दम

Mon, 26 Aug 2024 11:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
एनसीसी कैडेट के चयन के लिए शारीरिक टेस्ट देते विद्यार्थी।  
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जेसीडी मेमोरियल कॉलेज में रविवार को एनसीसी कैडेट भर्ती शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर हिसार स्थित नेशनल कैडेट कोर की तीसरी बटालियन ने लगाया। भर्ती प्रक्रिया में 36 छात्रों और 34 छात्राओं ने अपना दमखम दिखाया। इस दौरान विद्यार्थियों के शारीरिक टेस्ट, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार भी लिए गए।
एनसीसी प्रतिभागियों के चयन के लिए कर्नल सुनील कटारिया और उनकी टीम पहुंची। ट्रायल की पूरी प्रक्रिया सीएचएम प्रदीप व जीसीआई दीक्षा जांगिड़ की देखरेख में संपन्न हुई। जेसीडी कॉलेज से एनसीसी इंचार्ज और एएनओ लेफ्टिनेंट शैलेंद्र की मौजूदगी में विद्यार्थियों ने ट्रायल में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


जेसीडी के उप महानिदेशक प्रोफेसर डाॅ. जय प्रकाश ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) युवाओं में देशभक्ति और समाज के लिए जिम्मेदारी की भावना भरती है। यह संगठन युवाओं को एक सेना के हिस्से के रूप में अनुभव प्रदान करता है। भविष्य में उन्हें देश की सुरक्षा में भाग लेने का मौका देता है। समय-समय पर लगने वाले एनसीसी शिविर युवाओं को अनुशासन, नेतृत्व, और टीमवर्क कौशल सिखाते हैं। ये गुण न केवल सेना में बल्कि हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण होते हैं। युवाओं को यह गुण उनके कॅरिअर में मदद करते हैं और उन्हें सफलता की दिशा में आगे बढ़ाते हैं।
कर्नल सुनील कटारिया ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और विद्यार्थियों को सेना के कर्तव्य, प्रशिक्षण व सामरिक दृष्टिकोण से अवगत करवाया। उन्होंने देश की रिजर्व फोर्स के बारे में जानकारी दी। एनसीसी के महत्व को भी बताया गया।
विज्ञापन



सैन्य प्रशिक्षण और नौकरियों में मिलती है प्राथमिकता : शिखा गाेयल
जेसीडी मेमोरियल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. शिखा गोयल ने कहा कि एनसीसी के सदस्यों को सैन्य प्रशिक्षण और नौकरियों के लिए विशेष रूप से प्राथमिकता दी जाती है। इससे युवाओं को देश सेवा के साथ रोजगार का भी अवसर मिलता है। प्रशिक्षित होने की वजह से उन्हें सिविल सेक्टर में भी रोजगार के मौके मिलते हैं। उन्होंने कहा कि एनसीसी विद्यार्थियों को एक जिम्मेदार नागरिक बनाती है और वह बहुत से क्षेत्रों में अपनी भूमिकाएं निभाते हैं। जेसीडी मेमोरियल कॉलेज में एनसीसी विंग एक्टिव है। इसके कैडेट्स अपने बेहतरीन प्रदर्शन और समर्पण के लिए सम्मानित भी हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें