फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा से चूरू तक बनेगा नेशनल हाईवे

Sat, 02 Apr 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा से चूरू तक बनेगा नेशनल हाईवे - फोटो : bureau
विज्ञापन
दिल्ली से फाजिल्का नेशनल हाईवे के बाद अब सिरसा पंजाब और राजस्थान से भी जुड़ सकेगा। राजस्थान सरकार की ओर से भेजे गए सिरसा से नोहर-तारानगर-चूरू हाईवे के प्रस्ताव को केंद्र सरकार से मंजूरी मिल गई है। अब सिरसा से जयपुर तक लगातार हाईवे का सफर करने की सुविधा लोगों को मिल सकेगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजस्थान सरकार द्वारा सिरसा से चूरू वाया नोहर-तारा नगर को नेशनल हाईवे के लिए प्रस्तावित किया गया था, जिस प्रस्ताव को अब केंद्र की ओर से सहमति मिल गई है। इस मार्ग के बनने से सिरसा से जयपुर तक लगातार हाईवे का रास्ता हो जाएगा। इससे न केवल सिरसा के लोगों को बल्कि पंजाब को भी लाभ मिलेगा, क्योंकि सिरसा से जालंधर नेशनल हाईवे निर्माणाधीन है। इसके बाद जालंधर से जयपुर तक का सफर हाईवे से होगा।

लुधियाना से जयपुर का नेशनल हाईवे से जुड़ाव होने के कारण पंजाब, राजस्थान और हरियाणा को लाभ होगा। इससे पूर्व सिरसा से राजस्थान को जाने वाले तमाम मार्ग स्टेट हाईवे तक सिमटे हुए थे। सिरसा और आसपास क्षेत्र से जयपुर के अलावा श्री सालासर धाम और श्री खाटू धाम के लिए भी लोगों को इस मार्ग का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


दोनों प्रदेशों में व्यापारिक संबंध भी बढे़ंगे। सिरसा में सब्जियां जयपुर से आती हैं, इसलिए मार्ग के निर्माण से सब्जी का कारोबार बढ़ेगा। गौरतलब है कि सिरसा से वाया बरनाला-लुधियाना-जालंधर के लिए राष्ट्रीय राज मार्ग निर्माणाधीन हैं।

अब जिस प्रकार दिल्ली से फाजिल्का तक हाईवे है, उसी प्रकार जालंधर से जयपुर तक हाईवे बन जाएगा। चूरू से आगे जयपुर पर पहले से ही हाईवे है, अब सिरसा से चूरू तक हाईवे बनने से जयपुर तक का लिंक हाईवे से हो जाएगा। हालांकि अभी तक इस प्रस्ताव पर सहमति बनने के पत्र की प्रति नहीं आई है, लेकिन केंद्र द्वारा राजस्थान सरकार के प्रस्ताव को सहमति देने का समाचार है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें