फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम सचिव की परीक्षा में नकल करने का आरोपी नरेश दो दिन के पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइन थाना पुलिस ने ग्राम सचिव की परीक्षा में कागज लेकर जाने वाले युवक नरेश को सोमवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पूरे मामले की जानकारी जुटाएगी कि कहीं उसके संपर्क किसी गिरोह के साथ तो नहीं थे।
विज्ञापन

बता दें कि रविवार को सुबह के सत्र में जिले में 78 केंद्रों पर ग्राम सचिव की परीक्षा थी। सेंट जेवियर स्कूल के परीक्षा केंद्र में भिवानी जिले के 39 वर्षीय नरेश के पास से ई कोड के उत्तर लिखे हुए मिले। परीक्षा शुरू होते ही उसने अपनी जैकेट से एक कागज का टुकड़ा निकाला और उत्तर पुस्तिका पर उत्तर भरने शुरू कर दिए। तभी कमरे में मौजूद अध्यापिका सभी परीक्षार्थियों से हस्ताक्षर करवाने लगी। जैसे ही वह हस्ताक्षर करवाते हुए नरेश के पास पहुंची तो उसने उत्तर पुस्तिका के नीचे रखा कागज देख लिया। जब उसने कागज को चेक किया तो उस पर करीब 90 प्रश्न पत्रों के उत्तर ए, बी, सी, डी के रूप में लिखे हुए थे। अध्यापिका ने कागज पकड़कर उसकी सूचना परीक्षा केंद्र अधीक्षक को दी। पुलिस ने युवक नरेश को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें