सिरसा। गांव भावदीन स्थित एक करियाना स्टोर पर डिंग थाना पुलिस ने दबिश दी। इस दौरान दुकान में से भारी मात्रा में नशे में इस्तेमाल होने वाली प्रतिबंधित दवा की गोलियां व इंजेक्शन मिले। इसके बाद पुलिस ने आरोपी दुकानदार संदीप निवासी गांव भावदीन के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार डिंग थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार को सूचना मिली थी कि संदीप करियाना स्टोर की आड़ में नशे में इस्तेमाल होने वाली प्रतिबंधित दवाइयां बेचने का धंधा करता है। सोमवार को थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने ड्रग्स इंस्पेक्टर सुनील कुमार के साथ संदीप के करियाना स्टोर पर रेड की। जांच अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि तलाशी के दौरान दुकान में से 550 नशे में इस्तेमाल होने वाली गोलियां व 104 इंजेक्शन मिले। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।