फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नगर परिषद अभी तक नहीं खोज पाई ई-चार्जिंग पॉइंट के लिए जगह

Sun, 27 Sep 2026 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
दो माह पहले मुख्यालय ने मांगी थी रिपोर्ट, शहर में चार से पांच स्थानों का देना था प्रस्ताव
विज्ञापन

हाईवे के साथ प्रमुख मार्गों पर भी चार्जिंग सुविधा विकसित करने की है योजना

फोटो

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती संख्या के कारण ई-चार्जिंग पॉइंट स्थापित करने की योजना है। नगर परिषद अब तक इसके लिए उपयुक्त स्थान चिह्नित नहीं कर पाया है। मुख्यालय ने करीब दो माह पहले चार से पांच स्थानों की रिपोर्ट मांगी थी।
रिपोर्ट भेजने के लिए स्थानों का चयन होना था लेकिन यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। इससे ई-चार्जिंग पॉइंट स्थापित करने की योजना स्थान चयन के स्तर पर ही अटकी है। मुख्यालय ने नगर परिषद को सिरसा शहर में ऐसे स्थान चिह्नित करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

स्थानों का चयन करते समय कई पहलुओं को ध्यान में रखना है। इनमें वाहनों की आवाजाही, सड़क की चौड़ाई और वाहन खड़ा करने की जगह की उपलब्धता शामिल है। बिजली आपूर्ति की सुविधा और आम लोगों की पहुंच भी प्रमुख मानदंड हैं। ऐसे स्थान चुने जाने हैं जहां वाहन चालक आसानी से चार्ज कर सकें। साथ ही सड़क यातायात भी प्रभावित न हो।
हाईवे और प्रमुख मार्गों पर भी सुविधा
योजना के तहत केवल शहर के अंदर ही नहीं बल्कि हाईवे और अन्य प्रमुख मार्गों पर भी ई-चार्जिंग पॉइंट उपलब्ध होंगे। इससे सिरसा से गुजरने वाले इलेक्ट्रिक वाहन चालकों को भी सुविधा मिलेगी। इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए चार्जिंग सुविधा का विस्तार महत्वपूर्ण है। वर्तमान में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों के लिए चार्जिंग सुविधा सबसे बड़ी जरूरत है।
विज्ञापन

ढांचा जरूरी और रिपोर्ट की तैयारी
शहर में इलेक्ट्रिक दोपहिया और चार पहिया वाहनों का इस्तेमाल धीरे-धीरे बढ़ रहा है। सार्वजनिक स्थानों पर चार्जिंग सुविधा उपलब्ध करवाना आवश्यक है। मुख्य मार्गों और प्रमुख स्थानों पर पॉइंट स्थापित होने से शहरवासियों को लाभ मिलेगा। आसपास के क्षेत्रों से आने वाले वाहन चालकों को भी इसका फायदा होगा। एमई सुमित चोपड़ा ने कहा कि नगर परिषद जल्द ही रिपोर्ट तैयार करेगा। शहरवासियों के सहयोग से ई-चार्जिंग पॉइंटों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें