पिछले लंबे अरसे से लोगों में शहर की सरकार को लेकर उत्साह है। चुनाव देरी से होने के कारण लोगों में शहर की सरकार के गठन को लेकर रुचि और भी बढ़ गई। शनिवार रात को काफी उलट-फेर होने की संभावना है। कई उम्मीदवारों के लिए आज की रात कयामत की रात होगी। शहर के 126485 मतदाता तय करेंगे कि शहर की सरकार किस पार्टी की बनेगी। शहर के 31 वार्डों के लिए 159 उम्मीदवार अपनी किस्मत अजमाने के लिए इस चुनावी रण में कूदे थे जिनमें से 31 के सिर जीत का सेहरा बंधने जा रहा है शेष 128 को निराशा का मुंह देखना पड़ेेगा। चुनाव से पहली रात काफी पासा पलटती है इसलिए किसी भी उम्मीदवार को आज की रात चैन की नींद नहीं आएगी।
रविवार को सुबह आठ बजे नगर परिषद के चुनावों की कड़ी के तहत मतदान शुरू हो जाएगा। इसको लेकर प्रशासन ने पूर्व से ही तैयारियां कर ली थी। शनिवार को सभी पोलिंग पार्टियों को संबंधित बूथों के लिए रवाना कर दिया गया। शहर के 31 वार्डों के 127 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। प्रशासन पूरी तैयारी के साथ तमाम चुनावी प्रक्रिया को पूरा किया है। अब रविवार को सुबह आठ से सायं चार बजे तक मतदान होंगे और उसके बाद मतगणना होगी। रविवार को सायं को किसी के घर खुशियां मनाई जाएंगी तो कहीं पर मातम छाएगा। इस बार कांग्रेस, इनेलो, भाजपा व हलोपा पार्टियों ने अपने-अपने समर्थित उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। सभी पार्टियां अपनी अपने बहुमत के लिए ताल ठोक रही हैं। प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित है इस लिए सभी पार्टियों ने प्रभावशाली महिला उम्मीदवार भी मैदान में उतारी हैं।
ठेके हुए बंद
नप चुनावों के मद्देनजर चुनाव संपन्न होने से 48 घंटे पूर्व ही शराब के ठेके बंद करवा दिए गए हैं। अब रविवार सायं तक किसी ने ठेके खोला या चोरी से शराब परोसने का काम किया तो प्रशासन कार्रवाई करेगा। वैसे लोगों ने ठेके बंद होने की संभावना को लेकर पहले से ही घरों में स्टॉक कर लिया था। पियक्कड़ों को थोड़ी असुविधा हो सकती है।
जनू 2015 में भंग हो गई थी नगर परिषद
नगर परिषद सिरसा का कार्याकाल 03 जून 2015 को समाप्त हो गया था। इसके बाद सिरसा नगर परिषद को भंग कर दिया गया था। इससे पूर्व 20 मई 2010 को नगर परिषद सिरसा के चुनाव हुए थे। इसके बाद तीन जून 2010 को सुरेश कुक्कू (एससी आरक्षित) को प्रधान नियुक्त किया गया था। तीन जून 2015 को प्रधान का कार्यकाल पूरा होने के बाद नगर परिषद भंग हुई। इसके बाद एसडीएम सिरसा परमजीत सिंह चहल को नगर परिषद का एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त किया गया जिन्होंने चुुनाव तक नगर परिषद को कामकाज देखा। बता दें कि लंबे अरसे तक चुनाव कोर्ट द्वारा स्टे देने पर नहीं हो पाए अन्यथा गत वर्ष ही चुनाव हो जाते।
इस प्रकार है संवेदनशील और अति संवेदनशील वार्डाें विवरण
संवेदनशील वार्ड - 1, 13, 18, 22, 24 व 25
अति संवेदनशील वार्ड- 8, 10, 12, 23, 27 और 31
सबसे अधिक संवेदनशील वार्ड - 21
इस प्रकार है पुरुष और महिला मतदाताओं का विवरण
वार्ड नंबर पुरुष मतदाता महिला मतदाता कुल
01 2346 2074 4420
02 1628 1378 3006
03 2014 1892 3906
04 1898 1560 3458
05 2658 2403 5061
06 2397 2230 4627
07 2341 2030 4371
08 3000 2572 5572
09 2512 2217 4729
10 2085 1866 3951
11 2251 2313 4564
12 2152 1864 4016
13 2256 1969 4225
14 2909 2630 5539
15 2061 1826 3887
16 2162 2029 4191
17 1718 1570 3288
18 1630 1486 3116
19 2407 2194 4601
20 2263 1992 4255
21 1659 1430 3089
22 2303 2084 4387
23 2019 1796 3815
24 2552 2320 4872
25 1989 1794 3783
26 1921 1692 3613
27 2245 1956 4201
28 2253 2106 4359
29 1972 1758 3730
30 1493 1313 2806
31 1616 1431 3047
कुल 66710 59775 126485