फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नागरिक अस्पताल में दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए लगे मेडिकल शिविर का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, जांची व्यवस्था

Wed, 01 Feb 2023 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में शिविर का निरीक्षण करते डीसी पार्थ गुप्ता। विज्ञप्ति
विज्ञापन
सिरसा। नागरिक अस्पताल में दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को दूसरे दिन 102 दिव्यांग विद्यार्थियों के चिकित्सा प्रमाण पत्र बनाए गए हैं। इसमें सिरसा खंड के 49 व ऐलनाबाद खंड के 53 दिव्यांग बच्चे शामिल थे। वहीं, उपायुक्त ने शिविर का निरीक्षण किया और व्यवस्था भी जांची। इस दौरान उपायुक्त ने सीएमओ को छह वर्षीय मूकबधिर बच्ची के इलाज के लिए फाइल मुख्यालय भिजवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने शिविर में निरीक्षण के दौरान बच्चों की दिव्यांगता जांच प्रक्रिया की जानकारी पूरी गहनता से ली। उन्होंने डॉक्टर द्वारा एक बच्चे की मानसिक जांच प्रक्रिया को देखा, जिसमें बच्चे से कागज पर आकृति बनवाई गई। डॉक्टर ने बताया कि इस प्रक्रिया से बच्चों की मानसिक स्तर को जांचा जाता है। उपायुक्त ने बच्चे को टॉफी देकर अपना स्नेह जताया। उपायुक्त जांच शिविर में बच्चों के रजिस्ट्रेशन से लेकर मेडिकल सर्टिफिकेट बनाए जाने तक की पूरी प्रक्रिया को देखा और जांचा। इस दौरान उन्होंने डॉक्टर को निर्देश दिए कि बच्चों व अभिभावकों कोई भी असुविधा न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाए। उपायुक्त ने कहा कि चिह्नित किए गए सभी बच्चों की जांच कर उनके दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ इन बच्चों को मिल सके। इसके साथ ही अभिभावकों को दिव्यांग बच्चों के लिए सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं व योजनाओं बारे भी अवगत करवाया जाए। अभिभावकों को बच्चों की जांच के लिए शिविर में आने के लिए प्रेरित किया जाए।


उपायुक्त को जांच शिविर में निरीक्षण के दौरान मूकबधिर बच्ची मिली। डॉक्टर ने उपायुक्त को बताया कि बच्ची की उम्र 6 वर्ष है। ऐसे मामलों में पांच वर्ष तक आयु तक के बच्चों को ही पात्र मानते हुए इलाज के लिए केस मुख्यालय भिजवाया जाता है। उपायुक्त ने कहा कि फिर भी बच्ची की फाइल बनाकर मुख्यालय भिजवाई जाए और केस को फॉलोअप किया जाए। इस संबंध में उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए।
विज्ञापन


आज को भी लगेगा जांच शिविर
हरियाणा राज्य शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से सिविल अस्पताल सिरसा में दिव्यांग बच्चों के लिए जांच शिविर लगाया गया है। परियोजना अधिकारी बूटा सिंह ने बताया कि समग्र शिक्षा के तहत सामान्य अस्पताल सिरसा में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चों के लिए जांच शिविर लगाया गया है। जांच शिविर में दिव्यांग बच्चों की चिकित्सा जांच कर उनके मेडिकल सर्टिफिकेट बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रात : 9 से सायं 4 बजे तक मेडिकल जांच कर दिव्यांग सर्टिफिकेट बनाए जा रहे हैं। दो फरवरी को खंड नाथूसरी चोपटा के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 61 दिव्यांग बच्चों तथा खंड ओढां के 32 दिव्यांग बच्चों का मेडिकल परीक्षण करने के बाद दिव्यांग सर्टिफिकेट बनाए जाएंगे। इस अवसर पर सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन) यश जालुका, सीएमओ डॉ. मनीष बंसल, डीपीसी बुटा सिंह सहित संबंधित अधिकारी व चिकित्सक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें