फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कोर्ट में सुनवाई कर रही थी न्यायाधीश, घर से आई सूचना, पति ने लगा लिया है फंदा

Sat, 28 Jan 2023 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्र: 60
विज्ञापन

कोर्ट में सुनवाई कर रही थी न्यायाधीश, घर से आई सूचना, पति ने लगा लिया है फंदा
-सूचना मिलते ही मचा हड़कंप, घर के नौकर ने देखा तो दी सूचना
-पुलिस मौके पर पहुंची, फंदे शव को उतारकर भेजा नागरिक अस्पताल
पुलिस जांच में जुटी, अभी तक नहीं आई लिखित शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पति घर में फंदे से लटके मिले हैं। सूचना मिलने से कोर्ट में हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई। न्यायाधीश तुरंत घर पहुंची और पुलिस को बुलाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया। अब पोस्टमार्टम के बाद कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटनाक्रम के बाद न्यायाधीश के घर शोक जताने के के लिए अन्य न्यायाधीश पहुंचने लगे हैं।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश वाणी गोपाल शर्मा शुक्रवार को अपने न्यायालय में केसों की सुनवाई कर रही थी। शाम करीब साढ़े 4 बजे उनके पास सूचना आई कि उनके पति गोपाल शर्मा घर पर कमरे में फंदे से लटके हुए हैं। इस पर तुरंत न्यायाधीश घर पहुंची और पुलिस को भी सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि गोपाल शर्मा घर के एक कमरे में फंदे से लटके हुए थे। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। शव को मोर्चरी हाउस में रखवा दिया है। घटना की सूचना मिलने पर अन्य न्यायाधीश और जिला के वरिष्ठ अधिकारी कोठी पर शोक जताने के लिए पहुंचने लगे।
विज्ञापन


डेढ़ साल पहले हुआ था सिरसा तबादला, सुनाए हैं महत्वपूर्ण फैसले
जिला एवं सत्र न्यायााधीश वाणी गोपाल शर्मा का सिरसा तबादला करीब डेढ़ वर्ष पहले ही हुआ है। इससे पहले वे करनाल में कार्यरत थी। बताया जा रहा है कि उनके पति गोपाल शर्मा घर पर ही रहते थे और कोई कामकाज नहीं करते थे। उनके दो बच्चे हैं और दोनों ही शादीशुदा हैं।
विज्ञापन




सुसाइड की सूचना आई है, जांच कर रहे है : एसपी
सुसाइड की सूचना आई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। अभी तक बयान और शिकायत दर्ज नहीं हुई है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कारणों का पता चल पाएगा।
-डॉ. अर्पित जैन, एसपी, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें