फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बनमंदोरी माइनर में नवजात बच्ची का मिला शव, ग्रामीण बोले- जन्म के कुछ ही घंटे बाद फेंका

Tue, 24 Jan 2023 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। गांव रंगड़ी खेड़ा स्थित बनमंदोरी माइनर में नवजात बच्ची का शव मिला है। खेत मालिक ने मामले की सूचना पुलिस और गांव सरपंच को दी। इसके बाद पुलिस ने शव को नहर से निकाल कब्जे में ले लिया और परिजनों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव रंगड़ी खेड़ा के सरपंच प्रतिनिधि अंग्रेज सिंह ने बताया कि मंगलवार को उसके पास सूचना आई कि बलबीर सिंह के खेत के पास टेल में एक नवजात बच्चे का शव मिला है। इसके बाद वह मौके पर पहुंचा और देखा तो शव पानी में पड़ा था। इसके उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जन्म के बाद नहीं काटी नाल
ग्रामीणों का कहना है कि कन्या का जन्म कुछ घंटे पहले ही हुआ है। जन्म के बाद नवजात की नाल भी नहीं काटी गई। जैसे ही कन्या का जन्म हुआ उसे नहर में ले जाकर फेंक दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि जिस भी महिला ने इस कन्या को जन्म दिया वह आसपास क्षेत्र की ही रहने वाली हो सकती है। नवजात बच्ची की नाल साथ थी और उसके अंग पूरी तरह विकसित थे। प्रथम दृष्टि में यह दिखाई दे रहा था कि कन्या का जन्म पूरे समय में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें