फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सिरसा पहुंचीं सैलजा, बोलीं- नेताओं को बचाने में जुटी भाजपा

Tue, 24 Jan 2023 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय कांग्रेस की महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा मंगलवार को सिरसा पहुंची। वरिष्ठ नेता स्वर्गीय जगदीश नेहरा को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

डबवाली रोड स्थित एक निजी पैलेस में कुमारी सैलजा ने कहा कि दिवंगत जगदीश नेहरा का पूरा जीवन जनसेवा को समर्पित रहे हैं। नेहरा की छवि बेदाग रही है और उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। सैलजा ने कहा कि भाजपा हर मोड़ पर विफल रही है। चाहें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बात हो या बेरोजगारी की बात हो, हर स्तर पर भाजपा की विफलता रही है। सैलजा ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा का फर्क देखने को मिल रहा है। राहुल गांधी धरातल पर जन मुद्दे उठा रहे हैं, लोग इस यात्रा से जुड़ रहे हैं। जो संदेश राहुल गांधी ने दिया है, उसे हमने घर-घर तक पहुंचाना है। दूसरा चरण हाथ जोड़ो मुहिम है। भाजपा के मंत्रियों पर लग रहे यौन शोषण के आरोपों पर सैलजा ने कहा कि इसकी पारदर्शिता से जांच होनी चाहिए और कार्रवाई होनी चाहिए। सरकार अपने वादों पर खरा नहीं उतरी और अपने नेताओं को बचाने में जुटी है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सिर्फ एक ढिंढोरा है। जिन मंत्रियों पर आरोप है, उन्हें बर्खास्त करना चाहिए। इन मामलों में सरकार की मंशा साफ होनी चाहिए। सैलजा ने कहा कि हम पहले से कर रहे हैं कि सरकार किसान हितैषी नहीं है। हर बार दावे तो किए जाते है, जोकि पूरी तरह से गलत साबित होते हैं। पहचान पत्र की आड़ में भी बड़ा फर्जीवाड़ा हुआ है। इतनी ज्यादा त्रुटियां हैं कि आम व्यक्ति कहां-कहां जाकर कमियां दुरुस्त करवाएं, समझ नहीं आता। उन्होंने कहा कि जनता को सरकार का रिपोर्ट कार्ड मांगना चाहिए, फिर मालूम होगा कि अमित शाह की गोहाना रैली कोई शंखनाद होगा या कुछ ओर। उन्होंने कहा कि ई टेंडरिंग की आड़ में सरपंचों का शोषण हो रहा। इस मौके पर पूर्व मंत्री सुभाष बत्रा, पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा, पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, पूर्व विधायक बलवान दौलतपुरिया, जगननाथ, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि राजेश चाड़ीवाल,रत्न गेदर, जयपाल लाली, विनीत कंबोज, लादूराम पुनिया, मनमोहन मित्तल, अरविंद शर्मा, भूपेंद्र गंगवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें