फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मेडिकल स्टोर पर मिली प्रतिबंधित दवा, टीम ने किया सील

Tue, 24 Jan 2023 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। शहर के बेगू रोड स्थित मेडिकल स्टोर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रतिबंधित दवा बरामद की है। इसके बाद टीम ने मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है और रिकाॅर्ड तलब किया है। मेडिकल स्टोर पर न तो फार्मासिस्ट मिला और न ही दवाइयों के बेचने और खरीदने संबंधित दस्तावेज।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स सेल ने मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के औषधि नियंत्रक अधिकारियों को मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित दवाइयां बेचने की शिकायत दी। इसके पश्चात सीनियर ड्रग कंट्रोलर रजनीश धालीवाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। टीम की छापा कार्रवाई की सूचना मिलने के बाद अन्य मेडिकल संचालकों में हड़कंप की स्थिति बन गई। इस दौरान कई मेडिकल संचालक मेडिकल स्टोर को बंद कर वहां से फरार हो गए। जांच के दौरान जब टीम ने मेडिकल स्टोर संचालक के बारे में पूछताछ की तो अन्य कोई युवक की स्टोर चलाता हुआ पाया गया।
टीम ने मेडिकल में सभी प्रकार की दवाइयों की जांच की। इसमें काफी मात्रा में नशे में प्रयुक्त होने वाली दवाइयां पाई गईं। इनके संबंध में मेडिकल संचालक से दस्तावेज मांगे गए, वह दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। ऐसे में टीम ने मेडिकल को सील कर दिया। इस मौके पर एंटी नारकोटिक्स सेल के सदस्य संदीप कुमार भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें