फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: म्यूटेशन व इंतकाल के लिए शिविर आज

Fri, 20 Feb 2026 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिले की सभी तहसीलों में शनिवार को म्यूटेशन व इंतकाल संबंधी मामलों के समाधान के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। इन विशेष कैंप के माध्यम से आमजन के म्यूटेशन व इंतकाल संबंधी मामलों का समाधान किया जाएगा। इन कैंपों में तहसीलों से संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहकर प्राप्त आवेदनों के आधार पर म्यूटेशन व इंतकाल संबंधी मामलों को हल करेंगे।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त शांतनु शर्मा ने अपील की कि नागरिक इन विशेष कैंपों का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं और म्यूटेशन व इंतकाल संबंधी केसों का समाधान करवाएं। मौके पर मौजूद अधिकारी और कर्मचारी आमजन की इन मामलों का प्राथमिकता के आधार पर हल करेंगे। इसलिए शनिवार को जिले की सभी तहसीलों में लगने वाले इन विशेष कैंपों में जरूर आएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें