फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 10 माह बाद हुई नगर पालिका रानियां की बैठक, नशा मुक्ति केंद्र की उठी मांग, विधायक बोले- शीघ्र खुलवाना प्राथमिकता

Wed, 27 Nov 2024 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
हाउस की बैठक में मौजूद विधायक अर्जुन चौटाला व अध्यक्ष  मनोज सचदेवा।  संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रानियां (सिरसा)। नगर पालिका कार्यालय में बुधवार को हाउस की बैठक हुई। बैठक में रानियां क्षेत्र में फैल रहे नशे का मुद्दा हावी रहा। इस दौरान शहर में नशा मुक्ति केंद्र खोलने की मांग उठी। इस पर विधायक ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि रानियां में शीघ्र एक नशामुक्ति केंद्र खोला जाए। यह हमारी प्राथमिकता रहेगी।
बुधवार को 10 महीने बाद नगर पालिका की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन मनोज सचदेवा ने की। बैठक में विशेष रूप से रानियां के विधायक अर्जुन चौटाला बैठक में पहुंचे। बैठक सिर्फ 30 मिनट ही चली। बैठक में पार्षदों ने अपनी एजेंडे रखे। बैठक में नशे के मुद्दे पर विधायक अर्जुन चौटाला ने कहा कि नशा शहर के साथ आसपास के गावों में पांव पसार चुका है। शहर में अभी तक एक भी नशा मुक्ति केंद्र नहीं है। सिरसा नागरिक अस्पताल में नशा मुक्ति केंद्र जरूर है। इस पर विधायक ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि रानियां में शीघ्र एक नशा मुक्ति केंद्र खोला जाए।
विज्ञापन

रानियां को सब डिवीजन बनाने के मुद्दे को लेकर अर्जुन चौटाला ने कहा कि प्रदेश में नायब सरकार बनते ही रानियां को सब डिवीजन का दर्जा देना चाहिए था, लेकिन अभी तक यह मामला लंबित है। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह इन सब मुद्दों को विधानसभा में प्रमुखता उठाएंगे, ताकि शहर के लंबित पड़े सभी कार्य शीघ्रता से पूरे हो। इस मौके पर वाइस चेयरमैन रमेश कुमार, नगरपालिका सचिव गिरधारी लाल, चंद्रभान कामरा, कुलदीप दयोल, पार्षद सुखविंद्र मोर, मलकीत सिंह, पवन कालड़ा, बलजीत सिंह, जगदीश सिंह, निक्का चीमा, पवन बठला, जरनैल चंदी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।


श्मशान घाट में सीएनजी भट्ठी चालू करने की मांग
बैठक में शहर में समाजसेवी आशु मिढ़ा ने शहर के स्वर्गधाम आश्रम सभा में बने सीएनजी भट्ठी को चालू करने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि बढ़ते दाम के कारण लकड़ी का अभाव हो रहा है। इसलिए रानियां के स्वर्गधाम सभा में बनी सीएनजी भट्ठी को चालू किया जाए।
विज्ञापन


हाईवे पर डिवाइडर बनाने पर विजिलेंस की रिपोर्ट का इंतजार
नगरपालिका चेयरमैन मनोज सचदेवा ने बताया कि सिरसा-रानियां स्टेट हाइवे पर डिवाइडर का निर्माण कार्य विजिलेंस जांच की रिपोर्ट नहीं आने की वजह से रुका हुआ है। उन्होंने बताया कि रानियां शहर में नशा मुक्ति केंद्र के निर्माण के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इसके अलावा शहर में बरसाती पानी की निकासी के लिए वाटर ड्रेनेज सिस्टम की फाइल चंडीगढ़ मुख्यालय में विचाराधीन है। उन्होंने बताया कि पीडब्ल्यूडी से समन्वय बनाकर अनाजमंडी के समीप पाइप लाइन डालकर इस समस्या का समाधान किया जा चुका है। डिवाइडर की समस्या को लेकर विधायक अर्जुन चौटाला ने आश्वासन दिया है कि वह जांच रिपोर्ट के बारे में चंडीगढ़ मुख्यालय के अधिकारियों से बात करेंगे और जल्द ही इस समस्या का समाधान करवाया जाएगा।


इन मुद्दों पर हुआ मंथन
- सिरसा -जीवन नगर रोड़ पर डिवाइडर का निर्माण।
- शहर में नहीं पानी की सप्लाई ।
- मुख्य बाजारों में पार्किंग व्यवस्था नहीं है।
- स्ट्रीट लाइट की कमी है। सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइट्स लगवाई जाएगी।
- सरकारी अस्पताल में उचित स्वास्थ्य व्यवस्थाएं नहीं है।
- बरसाती पानी की उचित निकासी संबंधी अन्य कई मुद्दे शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें