फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: फर्जी वीजा लगाकर व्यक्ति से ठगे 24 लाख रुपये

Wed, 27 Nov 2024 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे लोग तो जाली पाए गए वीजा, हिसार निवासी पिता-पुत्र पर केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। फर्जी वीजा लगाकर गांव शाहपुर बेगू के व्यक्ति से 24 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित व्यक्ति ने हिसार के गांव बुगाना निवासी पिता-पुत्र पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी है।
गांव शाहपुर बेगू निवासी मानिक मेहता का सिरसा में वीजा सल्यूशन नाम से ऑफिस है। मानिक वीजा लगवाने का काम करता है। मानिक का कहना है कि हिसार के गांव बुगाना निवासी संजय सुरा व विपुल सुरा के जरिये वीजा लगवाता है। मानिक ने अपने पास आने वाले लोगों का वीजा लगवाने के लिए संजय सुरा व विपुल सुरा को 51 लाख रुपये जुलाई से अक्तूबर 2023 के बीच में दिए थे। उक्त दोनों ने मानिक को जल्द से जल्द वीजा लगवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मानिक का कहना है कि संजय व विपुल सुरा ने उसे कुछ वीजा दिए। ये वीजा लेकर लोग दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे तो उक्त सभी वीजा फर्जी पाए गए। लोगों ने मानिक को यह बात बताई तो उसने संजय व विपुल से बात की। मानिक का कहना है कि पिता-पुत्र ने उसे कहा कि हमारा काम इसी प्रकार लोगों से ठगी मारकर पैसे हड़पना है।
विज्ञापन

पुलिस के डर से 51 लाख में से 27 लाख वापस कर दिए थे

मानिक ने आरोपियों को पुलिस कार्रवाई करने की बात कही तो उन्होंने 27 लाख रुपये वापस कर दिए और शेष 24 लाख रुपये देने में आनाकानी करने लगे। इसके बाद आरोपियों ने 27 लाख रुपये देने से साफ इन्कार कर दिया और जान से मरवाने की धमकी देने लगे। शहर थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी संजय व विपुल सुरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें