कालांवाली। सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए दुकानदारों से अपील करती नपा टीम। संवाद
कालांवाली। शहर में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने कमर कस ली है। नगर पालिका सचिव गिरधारी लाल अपनी टीम के साथ फील्ड में उतरे और दुकान-दुकान जाकर सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सहयोग की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि दुकानदार अपनी दुकान में कूड़ादान आवश्यक रखे।
दुकानदारों के लिए रोजाना शाम को डोर टू डोर गाड़ी की व्यवस्था की गई है औ उस कचरे को बाहर सड़क पर फेंकने के बजाय डोर टू डोर आने वाली गाड़ी में ही डालें। नगर पालिका सचिव गिरधारी लाल ने बताया कि शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगरपालिका के साथ जन सहभागिता भी बहुत जरूरी है क्योंकि जब तक प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी नही समझेगा।
तब तक वो काम पूर्ण होने में परेशानी होती है। शहर आपका है, इसको साफ रखने की जिम्मेदारी हम सबकी है। इसलिए ईधर-उधर गंदगी ना फैलाएं, कचरा डोर टू डोर वाली गाड़ी में ही डाले, सूखे व गीले कचरे को अलग-अलग करके डाले। पाॅलिथीन का इस्तेमाल ने करें। मेडीकल स्टोर संचालक अपनी दवाइयों का अलग से निस्तारण करें और दवाइयों को कचरे वाली गाड़ी में न डालें।
उन्होंने बताया कि जिस एरिया में नियमित सफाई नहीं हो रही तो वो नगरपालिका प्रशासन, टोल फ्री नंबर या ई-समाधान एप पर जानकारी दे सकते हैं, ताकि उनकी समस्या का तुरंत समाधान करवाया जा सके। इस मौके पर सफाई निरीक्षक मोहित कुमार ,कलर्क सुखविंदर सिंह, दरोगा नानक चंद और सफाई कर्मचारी भी मौजूद रहे।