फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नगर परिषद ने अभियान चला 26 पशु पकड़े

Sat, 16 Nov 2024 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। शहर में नगर परिषद के कर्मचारियों शुक्रवार को पशु पकड़ो अभियान चलाया। टीम ने इस दौरान कुल 26 बेसहारा पशु पकड़े। शहर में अब तक नगर परिषद की ओर से 160 के करीब बेसहारा पशु पकड़े जा चुके हैं। बेसहारा पशुओं को पकड़ने के बाद नगर परिषद की टीम इनको पास की नंदीशाला ओर गोशाला में छोड़ रही है।
विज्ञापन

नगर परिषद प्रशासन की ओर से पशु पकड़ो अभियान को चलाते हुए करीब एक सप्ताह का समय हो चुका है। जिसमें नगर परिषद के कर्मचारी प्रतिदिन अल सुबह चार बजे के आस-पास पशुओं को पकड़ने का काम करते हैं। सुबह का समय इसलिए चुना गया है ताकि कोई हादसा नहीं हो। क्योंकि सुबह के समय ज्यादातर लोग सोए रहते हैं। आंकड़ों के अनुसार शहर में 1,500 के आसपास बेसहारा पशु हैं, जो कि सड़कों पर नजर आते हैं। अब तक नगर परिषद की टीम 160 पशुओं को पकड़कर गोशालाओं में पहुंचा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें