फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद चुनाव : पार्षद पद के लिए आए 12 नामांकन

Sat, 15 Feb 2025 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
वार्ड नंबर 21 से नीतू सोनी नामांकन पत्र भरती हुईं।  स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। नगर परिषद सिरसा के आम चुनाव के लिए शनिवार को वार्ड सदस्य पद के लिए 12 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। प्रधान पद के लिए कोई नामांकन पत्र नहीं आया।
रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम राजेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार को वार्ड सदस्य पद के लिए 12 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। वार्ड नंबर 2 से चंचल रानी, वार्ड नंबर 3 से रमेश मेहता, वार्ड नंबर 10 से कमल कुमार, वार्ड नंबर 11 से बॉबी, वार्ड नंबर 12 से ममता, वार्ड नंबर 13 से अनिल कुमार, वार्ड नंबर 15 से विकास कुमार, वार्ड नंबर 16 से रणधीर कुमार, वार्ड नंबर 21 से नीतू व पूजा सोनी, वार्ड नंबर 22 से अनिता सोनी व सरोज ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया 17 फरवरी तक (अवकाश को छोड़कर) सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक होगी। नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 18 फरवरी को सुबह साढे 11 बजे की जाएगी। इसी प्रकार 19 फरवरी को सुबह 11 से 3 बजे तक नामांकन वापिस लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 2 मार्च को सुबह 8 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान होगा। वहीं 12 मार्च को सुबह 8 बजे मतगणना प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम राजेंद्र कुमार ने बताया कि प्रधान पद के लिए कमरा नंबर 40 में नामांकन पत्र लिए जा रहे हैं। इसी तरह वार्ड नंबर 1 से 12 के सदस्यों पद के लिए कमरा नंबर 20, वार्ड नंबर 13 से 22 के सदस्यों के लिए कमरा नंबर 48 तथा वार्ड नंबर 23 से 32 के सदस्यों के लिए कमरा नंबर 32 में नामांकन पत्र प्राप्त किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें