फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: फतेहाबाद की सेमग्रस्त भूमि के स्थायी समाधान के लिए सांसद ने लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। सांसद कुमारी सैलजा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि फतेहाबाद जिले की सेमग्रस्त भूमि के स्थायी समाधान के लिए शीघ्र प्रभावी कदम उठाए जाए।
विज्ञापन

पत्र में सैलजा ने कहा है कि फतेहाबाद जिले के अनेक गांवों जैसे बन मंदोरी, पीली मंदौरी, चुहिया, खाबड़ा, बड़ोपल, खाराखेड़ी, धनिया, चबला मोरी आदि की हजारों एकड़ भूमि वर्षों से सेम की गंभीर समस्या से ग्रस्त है।
यह भूमि धीरे-धीरे कृषि योग्य स्थिति से बाहर होती जा रही है, जिससे इस क्षेत्र का किसान समुदाय भारी आर्थिक संकट में है। हाल के वर्षों में सिंचाई विभाग की ओर से कुछ क्षेत्रों में सोलर ट्यूबवेल लगाए गए हैं, परंतु यह प्रयास क्षेत्र की आवश्यकता की तुलना में अपर्याप्त है।
विज्ञापन

इन गांवों में स्थायी जल निकासी, भूमि सुधार एवं सोलर सिंचाई की व्यापक योजना की तत्काल आवश्यकता है।
सांसद ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि फतेहाबाद जिले की सेमग्रस्त भूमि की पहचान कर विशेष परियोजना के तहत उपचार योजना चलाई जाए। सोलर ट्यूबवेल योजना का विस्तार करते हुए अधिक से अधिक प्रभावित क्षेत्रों को शामिल किया जाए।
जल निकासी की आधुनिक तकनीकों का प्रयोग कर स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए। किसानों को इस प्रक्रिया में भागीदार बनाते हुए आर्थिक सहायता व तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराई जाए। सांसद ने लिखा है कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि आप किसानों की इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता देंगे और शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें