फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: हरियाणा का पानी रोकना पंजाब सीएम मान का राजनीतिक स्टंट

विज्ञापन
 जसवीर सिंह जस्सा, इंडियन नेशनल लोकदल के जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
सिरसा। पंजाब की ओर से हरियाणा को उसके हक का पानी न देने के खिलाफ 21 मई को चंडीगढ़ में इनेलो की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में गंभीरतापूर्वक मंथन किया जाएगा। इनेलो जिलाध्यक्ष जस्सा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला इस मामले में पहले ही कह चुके हैं कि 25 मई तक यदि पंजाब की मान सरकार ने हरियाणा के हक का पानी उसे नहीं दिया, तो इनेलो कड़े कदम उठाने पर बाध्य होगी।
विज्ञापन


जसवीर सिंह जस्सा ने कहा कि पंजाब के सीएम केवल ये राजनीतिक स्टंट पंजाब के किसानों से वोट बटोरने के खातिर कर रहे हैं, क्योंकि जनवरी 2027 में पंजाब विधानसभा के चुनाव प्रस्तावित हैं। उन्होंने कहा कि जिले की सीमाएं पंजाब से सटी हैं, इसलिए सिरसा जिला बगैर पर्याप्त पानी पेयजल व सिंचाई के लिहाज से सर्वाधिक प्रभावित हो रहा है।

जस्सा ने कहा कि इनेलो किसानों के हित में किसी भी संघर्ष के लिए तैयार है। अब से पूर्व हरियाणा को सदैव औसतन 8 से 10 हजार क्यूसिक पानी मिलता रहा है। मगर अब पंजाब की मान सरकार हरियाणा को केवल साढ़े चार हजार क्यूसिक पानी देना चाहती है जो भेदभावपूर्ण है।
विज्ञापन


इनेलो जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि 25 मई तक पंजाब सरकार ने हरियाणा को उसके हक का पर्याप्त पानी नहीं दिया तो अभय सिंह चौटाला के दिशा-निर्देशानुसार पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता पंजाब के जाने वाले सभी रास्तों को सील करने के साथ-साथ अन्य कड़े कदम उठाने को बाध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें