फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सांसद बोली - डबवाली नागरिक अस्पताल में स्टाफ मारपीट कर रहा, उपायुक्त करवाएंगे मामले की जांच

Tue, 04 Nov 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
शहर के हालात की फोटो दिखाते हुए सांसद कुमारी सैलजा। 
विज्ञापन
सिरसा। पंचायत भवन में हुई दिशा की बैठक में कई विवादित व चौंकाने वाले मामले सामने आए। डबवाली में उपचार करवाने के लिए गए मरीज के सामने मारपीट मामले में सांसद कुमारी सैलजा ने उपायुक्त को जांच करवाने व दोषियों पर कार्रवाई के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में गरीब लोग उपचार करवाने आते हैं। घायल लोगों के साथ स्टाफ मारपीट करता है कि वह वीडियो बना रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन कर्मचारियों की सपोर्ट करता है। यह बर्दाश्त योग्य नहीं है। इतना ही बैठक में सामने आया कि नये सीएमओ अपने आवास पर ही नहीं रहते है। ऑक्सीजन प्लांट बंद है और हालात बदतर है।
विज्ञापन

वहीं, उन्होंने सीएमओ व जिला परिषद के अधिकारियों को आदेश दिए कि फॉगिंग मशीन की स्थिति बताए। गांवों में अभी भी बड़े स्तर पर फॉगिंग नहीं हो रही है। उनके पास पंचायत पर मशीन नहीं है, ऐसे में कैसे डेंगू से बचाया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि डेंगू के अब तक 316 केस आए है। इनमें से सक्रिय केस 68 हैं। डबवाली के भारुखेडा, खारिया, लखुआना, तेजाखेड़ा, रघुआना में तीन मोबाइल यूनिट लगवाई हैं। वहां पर डेंगू के मामले ज्यादा मिले हैं।

शहर के बदतर हालातों के फोटो दिखाकर सांसद ने ली क्लास

सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि शहर में सीवरेज और सफाई व्यवस्था का बुरा हालात है। सेक्टर 19 में थेहड़ के विस्थापित जैसे लोग ही नहीं। गंदगी भरा माहौल है और उनका जीना मुश्किल हो गया। शहर में सफाई नहीं है। जगह-जगह गदंगी के ढ़ेर लगे हुए हैं। इसी प्रकार सीवरेज सिस्टम के बदतर हालात हैं। इसको लेकर डीसी साहब आप स्वयं मॉनिटर करें।
विज्ञापन


सांसद ने डिंग मंडी के मुख्य रोड पर पुल की स्टेटस रिपोर्ट मांगी

सांसद ने डिंग मंडी के मुख्य रोड पर पुल की स्टेटस रिपोर्ट मांगी तो एक्सईएन विपिन मंगला ने कहा कि आपसे अलग से बात करेंगे। उपायुक्त ने कहा कि इस संबंध में एक बार लोगों से बातचीत फाइनल की जाएगी। सांसद एयरफोर्स के आसपास मंदिर तक लाइट नहीं है। एक्सईएन कहा कि जल्द ही लाइट लगवा देंगे। विधायक आदित्य चौटाला ने कहा कि डबवाली हाईवे की लाइटें हनुमान मंदिर में लगवा दो। वहां तो 6 माह से जली नहीं। यहां कम से कम मंदिर तो रोशन हो। एक्सईएन ने 15 दिनों में लगवाने का आश्वासन दिया।
वहीं, सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकारी स्कूलों में 134 स्कूल में स्वीपर नहीं हैं। डीईओ ने बताया कि ग्रुप डी में 62 कर्मचारी आए हैं, उनमें 20 स्वीपर हैं। अन्य के लिए एचकेआरएन के तहत मांग करेंगे।

चोटाला डिस्ट्रीब्यूटरी पर सिंचाई विभाग के अधिकारी उलझे
विधायक ने कहा कि चोटाला डिस्ट्रीब्यूटरी से आज तक तक टेल पर पानी नहीं पहुंचा। दबाव आने पर अधिकारी लोग तीन बस पुलिस की लेकर मोगे रिसेट करने के लिए पहुंच गए। दोबारा दबाव आया तो पहले की तरह आपने कर दिए। इसमें सच क्या है, जो रात विभाग ने काम किया था वह गैर कानूनी था। किसानों को क्यों तंग करते हो। चोर कौन है ये बताओ।
एसई पवन भारद्वाज - किसानों की मांग जायज है। टेल पर पानी पहुंचाया भी गया है। हमारे बेलदार ने रिपोर्ट दी कि किसानों ने मोगे बड़े किए हुए हैं और अतिरिक्त पानी जा रहा है।
विधायक.. आपका बेलदार क्या ड्यूटी करता है। क्या पानी अंग्रेजों से लेकर आना है।
एक्सईएन ने कहा कि - हमारे पास 60 प्रतिशत बेलदार हैं। एक बेलदार के पास 8 किलोमीटर एरिया है।
विधायक- बेलदार 8 किलोमीटर के मोघे संभाल नहीं सकता है। सांसद मैडम आपको अवगत करवाना चाहता हूं कि मौजगढ़ हेड पर कैमरे लगे हैं। आज तक इनके पास उसका एक्सेस नहीं है। मैं स्वयं मौके पर गया था, आज तक डाटा नहीं बता पाए।
एक्सईएन - एसडीओ की आईडी से खुलता है। आपको दिखा देंगे सर।

पेड़ काट न पाना बना समस्या
कांग्रेस जिलाध्यक्ष व दबड़ा की सरपंच संतोष बैनीवाल ने मुद्दा उठाया कि जमाल गांव में सोलर प्लांट के लिए बड़े स्तर पर पेड़ काट दिये गये। जबकि कागदाना में पानी नहीं हैं। चार पेड़ विभाग नहीं काटा पाया है और गांव प्यासा है। अधिकारियों ने कहा कि वन विभाग से अभी तक अनुमति नहीं मिली है। सांसद ने कहा कि सोलर प्लांट वालों को कहां से अनुमति मिल गई। जांच करें।

हिसार घग्गर ड्रेन के लिए बनाया जाएगा विशेष प्रोजेक्ट
अधिकारियों ने बताया कि हिसार घग्गर ड्रेन के लिए पंपिंग सिस्टम बनाया जा रहा है। 500 क्यूसिक का पंपिंग सिस्टम बनाने की योजना बनाई गई है। जिससे इस ड्रेन की समस्या का समाधान होगा।

जेई व एसडीओ पर कार्रवाई ठेकेदार पर मेहरबानी
विधायक आदित्य देवीलाल ने कहा कि मांगेआना में जलघर में डिग्गी बनाई गई। लोगों ने विरोध किया और छह माह से काम बंद है। एसडीओ ने बताया कि मामले में तत्कालीन एसडीओ और जेई चार्जशीट कर दिए गए हैं। इस पर विधायक ने कहा कि ठेकेदार पर इतनी मेहरबानी क्यों है। गलत काम उसने किया और उसी पर कर्रवाई नहीं की गई।

यह रहे मौजूद
उपायुक्त शांतनु शर्मा, पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण, अतिरिक्त उपायुक्त वीरेंद्र सहरावत, एसडीएम सिरसा राजेंद्र कुमार, एसडीएम कालांवाली मोहित कुमार, सीईओ जिला परिषद डा. सुभाष चंद्र, डीडीपीओ बलजीत सिंह, कांग्रेस की जिलाध्यक्ष संतोष बैनीवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें