फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सांसद कुमारी सैलजा बोलीं- खाद के लिए किसानों को पोर्टल और कतारों में उलझा रही सरकार

Mon, 22 Jun 2026 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव व सांसद कुमारी सैलजा ने प्रदेश में यूरिया और डीएपी खाद की कमी पर सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि हर बुवाई सीजन में किसानों को खाद के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता है जबकि सरकार नई-नई पोर्टल, सत्यापन और नियमों में ही उलझी रहती है।
विज्ञापन

सैलजा ने कहा कि सरकार के पास मेरी फसल-मेरा ब्योरा, राजस्व रिकॉर्ड और किसानों की कृषि भूमि का पूरा डेटा उपलब्ध होने के बावजूद समय पर आवश्यक मात्रा में यूरिया उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। प्रदेश के कई जिलों से खाद की कमी और किसानों की परेशानियों की लगातार शिकायतें मिल रही हैं।
उन्होंने बताया कि यदि सरकार के पास किसानों की भूमि और फसल का पूरा रिकॉर्ड मौजूद है तो उसी आधार पर पहले से मांग का आकलन कर पर्याप्त मात्रा में यूरिया और डीएपी की आपूर्ति सुनिश्चित की जानी चाहिए। किसानों को बार-बार पोर्टल, टोकन और सत्यापन की प्रक्रियाओं में उलझाने के बजाय उनकी वास्तविक जरूरतों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
विज्ञापन

सैलजा ने सरकार से अपील की कि जिला स्तर पर खाद की उपलब्धता की तत्काल समीक्षा कर पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए ताकि खरीफ सीजन में किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों के हितों की रक्षा के लिए उनके साथ खड़ी है।
उकलाना रेलवे स्टेशन की मांगों के लिए रेल मंत्री को पत्र
सांसद कुमारी सैलजा ने उकलाना क्षेत्र की लंबे समय से लंबित रेलवे मांगों को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है। उन्होंने उकलाना रेलवे स्टेशन पर टिकट आरक्षण काउंटर स्थापित करने की मांग की है ताकि यात्रियों को हिसार या नरवाना न जाना पड़े। साथ ही अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस, भावनगर-हरिद्वार एक्सप्रेस और विवेक एक्सप्रेस जैसी लंबी दूरी की ट्रेनों के उकलाना स्टेशन पर ठहराव की मांग भी की गई है। उकलाना और आसपास के लगभग 60 गांवों के लोग रोजाना शैक्षणिक, व्यावसायिक और सामाजिक कार्यों के लिए यात्रा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें