फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापंचायत : हिसार घग्गर ड्रेन की सफाई नहीं होने पर टूटा किसानों के सब्र का बांध, 25 जून को सिंचाई मंत्री के आवास के घेराव का निर्णय

Mon, 22 Jun 2026 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
चोपटा तहसील कार्यालय परिसर में आयोजित महापंचायत में मौजूद किसान। 
विज्ञापन
चोपटा। हिसार घग्गर मल्टीपर्पज ड्रेन की सफाई और पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने से हरियाणा और राजस्थान के किसानों के सब्र का बांध टूट गया है। इससे नाराज किसानों ने सोमवार को तहसील कार्यालय चोपटा में महापंचायत की। इसमें किसानों ने 25 जून को सिंचाई मंत्री के आवास के घेराव का निर्णय लिया।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि ड्रेन की समस्या से चोपटा क्षेत्र के 50 से अधिक गांव सीधे तौर पर प्रभावित हैं और किसान लंबे समय से इसके समाधान के लिए संघर्षरत हैं। महापंचायत के बाद किसानों ने मौके पर पहुंचे सिंचाई विभाग के एक्सईएन संदीप शर्मा को ज्ञापन सौंपा। अखिल भारतीय किसान सभा के तत्वावधान में आयोजित इस रोष प्रदर्शन में किसान भारी संख्या में अपने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ पहुंचे। किसानों की मुख्य मांग है कि ड्रेन की समय पर सफाई करवाई जाए, हेड पर गेट लगवाए जाएं और पानी निकासी का कोई स्थायी प्रबंध किया जाए।
युवा किसान नेता सुमित बेनीवाल ने कहा कि पिछले कई वर्षों से ड्रेन की सफाई न होने के कारण मानसून के मौसम में फसलों को भारी नुकसान होता है। फसलें पूरी तरह डूब जाती हैं और गांवों पर भी डूबने का खतरा मंडराने लगता है। उन्होंने चेतावनी दी कि 25 जून को सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के घर का घेराव किया जाएगा और यदि फिर भी बात नहीं बनी तो वहां पक्का मोर्चा लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें