फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां को कॉल आई: आपकी बेटी हमारे पास, पुलिस को बताया तो मार देंगे, सिरसा पॉलिटेक्नीक में पढ़ती है युवती

Wed, 17 Jul 2024 08:44 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

मां के पास अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया। फोन पर उसने जो कहा, वह सुनकर वह घबरा गई। कॉलर ने कहा, आपकी बेटी हमारे पास है, अगर पुलिस को इसकी शिकायत दी तो उसकी हत्या कर देंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसा के एक पॉलिटेक्नीक संस्थान में पढ़ने वाली युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। बेटी की तलाश में जुटी महिला को अज्ञात ने काॅल करके कहा कि, आपकी बेटी हमारे पास है, पुलिस को बताया तो मार देंगे। धमकी भरा फोन सुनकर महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई। बुधवार को महिला थाने पहुंची और बेटी को अगवा किए जाने का मामला दर्ज करवाया। पुलिस अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


चतरगढ़पट्टी निवासी नीलम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी शहर के एक पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ती है। 12 जुलाई की सुबह वह बेटी को कॉलेज छोड़ने के लिए गई थी। शाम पांच बजे जब उसे लेने कॉलेज पहुंची तो वह कॉलेज में नहीं मिली। घर पहुंचकर परिवार वालों को बताया तो सभी के चेहरों पर चिंता की लकीरें खिंच गई।

सभी ने इधर-उधर तलाश, परिचितों और बेटी की सहेलियों से पूछताछ की, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। इस दौरान उसके पास अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया। फोन पर उसने जो कहा, वह सुनकर वह घबरा गई। कॉलर ने कहा, आपकी बेटी हमारे पास है, अगर पुलिस को इसकी शिकायत दी तो उसकी हत्या कर देंगे। यह कहकर उसने फोन काट दिया। महिला ने बताया कि बाद में उसी नंबर पर कॉल की तो किसी ने कॉल रिसीव नहीं की।
विज्ञापन


कुछ देर बाद एक अन्य मोबाइल नंबर से कॉल आई, सामने वाले ने कहा, एफआईआर मत करवाना नहीं तो तुम्हारी लड़की को मार देंगे। यह बात उसने परिवार के लोगो को बताई। कॉलर की धमकी से डरकर एकबारगी किसी की भी पुलिस को सूचना करने की हिम्मत नहीं हुई। अगले तीन-चार दिन तक इंतजार किया और आखिर पुलिस को सूचना दी। शहर थाना पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही लापता छात्रा का पता लगा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें