फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को शक न हो इस लिए मां को साथ लेकर करता था हेरोइन की तस्करी

विज्ञापन
mother and sun arrested with 105 grams heroin - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान डिंग मोड़ क्षेत्र से कार सवार मां-बेटे को करीब दस लाख रुपये की 105 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हन्नी उर्फ गेज्जू और उसकी मां कमलेश निवासी कीर्तिनगर सिरसा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करके कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने हन्नी को दो दिन के पुलिस रिमांड और महिला को जेल भेज दिया। दोनों मां बेटा शहर के एक पूर्व पार्षद की बहन व भांजा है।
विज्ञापन

सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम को सीआईए सिरसा पुलिस के सहायक उप निरीक्षक तरसेम सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम दौरान नाकाबंदी कर डिंग मोड़ क्षेत्र में मौजूद थी। सीआईए टीम को गुप्त सूचना मिली कि कमलेश व उसका लड़का हन्नी उर्फ गेज्जू निवासी कीर्ति नगर सिरसा दोनों दिल्ली से चिट्टा लेने गए हुए हैं। कुछ समय बाद कार में दिल्ली से चिट्टा लेकर आने वाले हैं। थोड़ी देर बाद एक सफेद रंग की कार फतेहाबाद की तरफ से आती दिखाई दी। सीआईए टीम ने कार को रुकने का इशारा किया तो तस्करों ने अपनी कार से सीआईए टीम को कुचलने की कोशिश की, लेकिन सीआईए पुलिस टीम ने रोड से नीचे कूदकर अपनी जान बचाई। कार सवार तस्करों ने अपनी कार पुलिस की पीसीआर गाड़ी में ठोक दी जिससे पीसीआर चालक को चोट लग गई। फिर आरोपियों ने गाड़ी बैक करके वापस फतेहाबाद की तरफ गाड़ी भगा दी, लेकिन सीआईए पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए तस्करों का पीछा किया और पतली डाबर मोड़ पर तस्करों की कार घेरकर आरोपी महिला तस्कर और उसके लड़के को कार सहित काबू कर लिया। सीआईए टीम ने मौके पर डीएसपी सिरसा दिनेश यादव की मौजूदगी में आरोपियों की और कार की तलाशी ली तो उनके कब्जे से 105 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। सीआईए प्रभारी ने बताया कि पड़ताल में सामने आया है कि दोनों मां बेटा के खिलाफ पहले भी तीन मामले मादक पदार्थ अधिनियम के तहत पंजाब के सरदूलगढ़, मानसा व शहर थाना सिरसा में दर्ज है।
दो साल पहले भी हुए थे गिरफ्तार
कीर्तिनगर की रहने वाले महिला कमलेश डिपू चलाती है। कमलेश का भाई शहर का पूर्व पार्षद है और शहर के एक बड़े राजनेता का खास है। दोनों मां बेटा दो साल पहले भी शहर में हेरोइन बेचते हुए पकड़े गए थे। तब भी उन पर केस दर्ज हुआ था। दोनों पर ये चौथा केस दर्ज है। सीआईए के सहायक उप निरीक्षक तरसेम सिंह ने बताया कि दोनों ने शहर में ही हेरोइन सप्लाई करनी थी। हन्नी अपनी मां को तस्करी के इस धंधे में इसलिए साथ रखता था ताकि पुलिस को उस पर शक न हो।
विज्ञापन

17 ग्राम 94 मिलीग्राम हेरोइन सहित तीन काबू
ऐलनाबाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राधे श्याम ने बताया कि ऐलनाबाद थाना पुलिस की महिला सहायक उप निरीक्षक सुनीता देवी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान नमस्ते चौक ऐलनाबाद क्षेत्र में मौजूद थी। शक के आधार पर उक्त महिला को रोक कर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से सात ग्राम हेरोइन बरामद हुई। दूसरे मामले में जिला की सदर सिरसा थाना पुलिस ने गश्त व चेकिंग के दौरान गांव मल्लेकां क्षेत्र से एक युवक को छह ग्राम 84 मिलीग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। पकड़े गए युवक की पहचान जगसीर सिंह उर्फ सिरा निवासी मल्लेकां के रुप में हुई है। थाना सदर सिरसा प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजा राम ने बताया कि पकड़े गए युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ थाना सदर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। वहीं डिंग थाना पुलिस ने गश्त व चेकिंग के दौरान गांव भावदीन क्षेत्र से एक युवक को चार ग्राम 10 मिलीग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। पकड़े गए युवक की पहचान लवप्रीत उर्फ लभू निवासी भावदीन के रूप में हुई है।
पुलिस ने 14 महीने में 1245 तस्कर भेजे जेल
एसपी अरुण सिंह के कार्यकाल में सिरसा पुलिस ने 14 महीने में 785 केस दर्ज किए हैं। करीब 1245 तस्कर पकड़े हैं जिनसे साढ़े नौ किलो हेरोइन, 25.47 क्विंटल चूरापोस्त, 39 किलोग्राम अफीम, 4 लाख 53 हजार नशे की गोलियां बरामद हुई है।

mother and sun arrested with 105 grams heroin- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें