फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल निकासी की मांग को लेकर प्रदर्शन, पानी में दिया धरना

Mon, 04 Jul 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
जलभ्‍ाराव - फोटो : Bureau
विज्ञापन
नगर के पॉश कहलाने वाले इलाकों ए, बी,सी, डी, ई ब्लॉक, सिविल अस्पताल रोड और अनाज मंडी क्षेत्र में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं करवाने पर वहां के लोगों को जलभराव से भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घरों में कई कई फुट पानी भरने से लोगों ने प्रथम तल पर जाकर शरण ली तो किसी ने दूसरे घरों में जाकर। जिसे लेकर सिरसा विकास मोर्चा के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन किया और लोगों ने जल धरना देकर रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन


पॉश एरिया के लोग रविवार को सिरसा विकास मोर्चा के संयोजक प्रदीप सचदेवा और वरुण छाबड़ा के नेतृत्व में स्थानीय दुर्गा मंदिर चौक पर इकट्ठे हुए और वहां पर हुए जल भराव के बीचों-बीच खड़े होकर और कुछ ने पानी में बैठकर प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में जिला प्रशासन के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी की गई। प्रदर्शन में मोर्चा संयोजक प्रदीप सचदेवा ने सांकेतिक जल धरना देते हुए कहा कि वे दशकों से इन क्षेत्रों से जल निकासी की व्यवस्था करवाने की मांग कर रहे हैं। इस दौरान कई सरकारें और अफसर बदल गए पर वहां के हालात नहीं बदले बल्कि और बदतर हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि शनिवार रात हुई मॉनसून की पहली बारिश ने इन क्षेत्रों के लोगों को 1993 की बाढ़ की याद दिलवा दी है। घरों के अंदर कई कई कई फुट पानी घुस गया है जिससे लोगों का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। सचदेवा ने कहा कि अगर प्रशासन अब भी कुंभकर्णी नींद से नहीं जागा तो क्षेत्र निवासियों को बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे हालात में होने वाली बड़ी क्षति की सारी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी। उन्होंने प्रशासन से बिना देरी के जल निकासी करवाने की मांग की। प्रदर्शन को वरुण छाबछा, अशोक कामरा, आशीष टुटेजा आदि ने भी संबोधित किया। अशोक चुघ, अनिल कामरा, दीपक गांधी, मोनू चुघ, बिट्टू मेहता, सोनू सेठी, हरबंस, डॉक्टर बराड, जटायु, रांझा राम सहित अनेक ने इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें