फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हेराल्ड मामले में फूंका मोदी का पुतला

Sat, 19 Dec 2015 12:11 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हेराल्ड मामले में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर के आह्वान पर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भगत सिंह चौक पर पुतला फूंका।
विज्ञापन


सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने  प्रधानमंत्री और  केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी, कांग्रेस की छात्र विंग एनएसयूआई, युवा कांग्रेस और महिला सेल  सहित सभी यूनिट शामिल हुए।

कार्यकर्ता कांग्रेस भवन से जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए भगत सिंह चौक पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री का पुतला आग के हवाले किया।

कांग्रेस प्रदेश महासचिव नवीन केडिया ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को बेवजह नेशनल हेराल्ड मामले में घसीटा जा रहा है। पार्टी इसका डटकर जवाब देगी। पूर्व में प्रवर्तन निदेशालय से उन्हें क्लीन चिट मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रांतीय सचिव शीशपाल केहरवाला ने कहा कि भाजपा सरकार सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करके विपक्षी नेताओं प्रताड़ित करने का प्रयास कर रही है। यह निंदनीय है।

जिला महिला कांग्रेस की प्रधान उर्मिल भारद्वाज ने कहा कि केंद्र व प्रदेश में जब से भाजपा सरकार आई हैं, गठित महिलाओं पर अत्याचारों में बढ़ोतरी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें