फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: चतरगढ़ पट्टी जलघर में आधुनिक मोटरें स्थापित, कई इलाकों में जलापूर्ति बेहतर होने की उम्मीद

Fri, 28 Aug 2026 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। शहर के मुख्य जलघर चतरगढ़ पट्टी में आधुनिक तकनीक से युक्त नई मोटरें स्थापित होने से नहरी पानी की आपूर्ति में सुधार की उम्मीद जगी है। अधिक क्षमता वाली मोटरों के चालू होने से शहर के कई इलाकों तक पर्याप्त पानी पहुंच सकेगा। नगर पार्षद वार्ड नंबर दो चंचल रानी ने कार्य पूरा होने पर जल एवं अभियंत्रिकी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार जताया।
विज्ञापन

चंचल रानी ने बताया कि जलघर में पुरानी मोटरों को बदलने का कार्य विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से पूरा हुआ। इसमें रविंद्र गोठवाल, कार्यकारी अभियंता, एसडीओ दीपक, कनिष्ठ अभियंता जश्न, अश्विनी सहित अन्य कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पार्षद ने कहा कि नई मोटरों की क्षमता अधिक है। इससे वार्ड नंबर एक और दो के लोगों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। प्रेम नगर और आनंद विहार के अंतिम छोर तक पानी पहुंचने की समस्या में सुधार होगा। वार्ड नंबर 32 के झोपड़ा रोड, नेजाडेला रोड और नाइयों की ढाणी में भी नहरी पानी की आपूर्ति बढ़ सकेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में पानी की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में पर्याप्त जलापूर्ति जरूरी है। नहरी पानी की समस्या क्षेत्रवासियों की लंबे समय से प्रमुख मांग रही है। इसके समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों के समक्ष लगातार समस्या उठाई गई।
उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या का स्थायी समाधान विभाग और जनता के सहयोग से ही संभव है। यदि इसी तरह प्रयास जारी रहे तो पंडितों की ढाणी और नाइयों की ढाणी में अतिरिक्त नहरी पानी के जलघर के निर्माण की दिशा में भी जल्द कार्य आगे बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें