फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सीएमके कॉलेज में संविधान दिवस पर मॉक पार्लियामेंट का आयोजन

Fri, 27 Nov 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
संविधान दिवस पर मॉक पार्लियामेंट में भाग लेते विद्यार्थी
विज्ञापन
सिरसा, 26 नवंबर। सी.एम.के. नेशनल कॉलेज में संविधान दिवस पर मॉक पार्लियामेंट का आयोजन किया गया। राजनीति विज्ञान विभाग की ओर आयोजित इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संसद की कार्यप्रणाली, संसदीय परंपराओं और लोकतांत्रिक व्यवस्था की व्यावहारिक जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या अंशु उप्पल ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन करके किया। इस दौरान उन्होंने संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व के मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान देश के लोकतांत्रिक ढांचे का आधार है और प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह संविधान का सम्मान करे तथा इसमें निहित आदर्शों को अपने जीवन में अपनाए।
कार्यक्रम का आयोजन राजनीति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सरोज गोयल के निर्देशन में किया गया। इसमें डॉ. रचना कांबोज एवं डॉ. सरबन कांबोज ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन

मॉक पार्लियामेंट के दौरान विद्यार्थियों को दो पक्षों में विभाजित किया गया। इनमें एक पक्ष ने सत्तापक्ष तथा दूसरे पक्ष ने विपक्ष की भूमिका निभाई। सदन की कार्रवाई का संचालन विद्यार्थियों द्वारा चुने गए अध्यक्ष ने किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न राष्ट्रीय एवं समसामयिक मुद्दों को सदन में उठाते हुए चर्चा, बहस, प्रश्नोत्तर और तर्क-वितर्क के माध्यम से संसद की वास्तविक कार्यप्रणाली का जीवंत प्रदर्शन किया।
इस गतिविधि के दौरान विद्यार्थियों ने सत्तापक्ष एवं विपक्ष की जिम्मेदारियों, सदन में विचार रखने की प्रक्रिया, संसदीय मर्यादाओं और लोकतांत्रिक परंपराओं को समझा। साथ ही उन्हें यह जानने का अवसर मिला कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विभिन्न विचारों और मतभेदों के बावजूद संवाद, तर्क एवं सांविधानिक प्रक्रियाओं के माध्यम से निर्णय किस प्रकार लिए जाते हैं।
कार्यक्रम का समापन संविधान के आदर्शों को आत्मसात करने तथा एक जागरूक, जिम्मेदार एवं लोकतांत्रिक राष्ट्र के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के संदेश के साथ हुआ। इस आयोजन ने विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ संसदीय लोकतंत्र की व्यावहारिक समझ प्रदान की और उनमें सांविधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


☰

Template
Image Attachment
Photo Manager
Social Media
Metadata
Attach Document
Translate
Backup
Agency
AI
QrCode
Attch Audio/Video
Last Version
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें